फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Appeal to follow the Model Code of Conduct

Bhiwani News: सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी चुनावी आचार संहिता को लेकर रहेगी प्रशासन की नजर

Fri, 29 Mar 2024 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 29 Mar 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Appeal to follow the Model Code of Conduct
भिवानी। जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश नरवाल ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आमजन से अपील की है कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करें। एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म ऐसी कोई सामग्री पोस्ट न करें, जिससे आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हो। इसके साथ-साथ सभी राजनीतिक दल व चुनाव के इच्छुक लोग संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम का पालन करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी निजी संपत्ति पर बिना मालिक की इजाजत के प्रचार सामग्री चस्पा न करें। यदि कोई बिना इजाजत के प्रचार सामग्री चस्पा करता है तो वह संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

नरेश नरवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भागीदार बनना प्रत्येक मतदाता के लिए गर्व की बात है। लोकतंत्र के महापर्व में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के साथ-साथ आमजन को भी अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करना जरूरी हैं, जिसे हम आदर्श चुनाव आचार संहिता की संज्ञा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना करते हुए कोई भी व्यक्ति सरकारी, गैर सरकारी संपत्ति पर प्रचार सामग्री न लगाएं। इसी प्रकार से मकान या निजी संस्थान मालिक की इजाजत के बिना उनकी दीवार पर लेखन या पोस्टर आदि प्रचार-प्रसार सामग्री चस्पा न करें। यदि ऐसा निजी संपत्ति पर उसकी इजाजत के बिना प्रचार सामग्री चस्पा करता है तो वह आदर्श चुनाव आचार संहिता और संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम की अवहेलना माना जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।



सोशल मीडिया पर कोई भी आदर्श चुनाव संहिता की उल्लंघन करने वाली प्रचार सामग्री पोस्ट न करें

जिला निर्वाचन अधिकारी नरवाल ने राजनीतिक दलों के साथ-साथ आमजन से भी कहा है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार से भ्रामक, आपत्तिजनक या विवादित पोस्ट न डालें। ऐसी कोई भी पोस्ट करने से पहले से उसको अच्छी प्रकार से जरूर देख लें। एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म ऐसी कोई सामग्री पोस्ट न करें, जिससे आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हो। चुनाव आयोग व जिला प्रशासन की सोशल मीडिया पर पूरी नजर है।



लोकसभा चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। जिला में चुनाव को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना करें। मतदाता को लुभाने के लिए सोशल मीडिया पर ऐसी कोई पोस्ट न करें जिससे आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हो। - नरेश नरवाल, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed