{"_id":"69ee55939e9105971402f8ce","slug":"anirudh-chaudhary-expressed-his-objection-to-rekha-sharmas-statement-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-150273-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रेखा शर्मा के बयान पर अनिरुद्ध चौधरी ने जताया एतराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रेखा शर्मा के बयान पर अनिरुद्ध चौधरी ने जताया एतराज
विज्ञापन
भिवानी। राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा द्वारा पंचकूला में चौधरी बंसीलाल को लेकर दिए गए बयान पर उनके पौत्र एवं कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में शब्दों की मर्यादा सर्वोपरि होनी चाहिए, विशेषकर उन महान विभूतियों के संदर्भ में जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।
अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि भले ही रेखा शर्मा यह तर्क दें कि उन्होंने चौधरी बंसीलाल का नाम गलती से लिया लेकिन इस एक चूक ने प्रदेश के लाखों लोगों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं को अपने शब्दों के चयन में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
उन्होंने रेखा शर्मा को भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की नसीहत देते हुए कहा कि राजनीति में आने वाली पीढ़ियां महान नेताओं के पदचिह्नों पर चलती हैं इसलिए उनके प्रति किसी भी प्रकार की गलत टिप्पणी स्वीकार्य नहीं हो सकती।