{"_id":"6aad93af3a0357559e038c90","slug":"animal-husbandry-department-sets-record-under-seva-sankalp-abhiyan-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-157237-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सेवा संकल्प अभियान के तहत पशुपालन विभाग ने बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सेवा संकल्प अभियान के तहत पशुपालन विभाग ने बनाया रिकॉर्ड
Sat, 19 Sep 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
महम गेट स्थित गोशाला में लंपी से पीड़ित गोवंश का जायजा लेते पशु चिकित्सक व गोशाला प्रबंधक सदस्
भिवानी। पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले की सभी गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप, हवन और दीये जलाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया। इस अभियान से गोवंश के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित हुई। पर्यावरण शुद्धि और सामाजिक चेतना का संदेश भी दिया गया।
उपनिदेशक रविंद्र सहरावत ने बताया कि उपायुक्त साहिल गुप्ता और महानिदेशक प्रेम सिंह के निर्देश पर यह हुआ। जिले की सभी गोशालाओं में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर सैकड़ों पशुओं का निशुल्क उपचार किया गया। गोशाला परिसरों में हवन यज्ञ भी हुए, जिससे वातावरण शुद्ध हुआ।
यह आध्यात्मिक और वैज्ञानिक कदम लंपी जैसी घातक बीमारियों के बचाव में कारगर होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जलाए गए दीयों से गोवंश को मक्खी व मच्छरों से राहत मिली। स्थानीय महम रोड स्थित गोशाला ट्रस्ट भिवानी में भी सेवा संकल्प दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
गोवंश सुरक्षा और टीकाकरण
संरक्षक नंदकिशोर ने हवन में आहुतियां डालीं और बीमार पशुओं के उपचार का जायजा लिया। पशु चिकित्सक विजय सनसनवाल ने मूक पशुओं का उपचार करना सबसे बड़ा धर्म बताया। उन्होंने कहा कि भिवानी में गोवंश को बीमारियों से बचाना चुनौती थी। समय पर टीकाकरण से लंपी जैसी जानलेवा बीमारी से सुरक्षित रखा जा सका। गोशाला विस्तार अधिकारी मोहनलाल बालेचा ने शत-प्रतिशत टीकाकरण पूरा होने की जानकारी दी।