फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Anger expressed in Loharu over non-publicity of CBI report

Bhiwani News: सीबीआई रिपोर्ट सार्वजनिक न होने पर लोहारू में जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Anger expressed in Loharu over non-publicity of CBI report
लोहारू एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते 31 सदस्यीय कमेटी सदस्य। 
लोहारू (भिवानी)। मनीषा मौत मामले को लेकर वीरवार को लोहारू क्षेत्र के बुद्धिजीवी लोगों की बैठक आयोजित की गई जिसमें सीबीआई जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक न होने पर गहरा आक्रोश जताया गया। बैठक में कहा गया कि सीबीआई द्वारा जांच के लिए मांगे गए तीन माह का समय पूरा हुए कई दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक मनीषा मौत मामले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है जिससे क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि किसी बड़े जन आंदोलन से पहले मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात कर संतोषजनक समाधान निकालने का प्रयास किया जाए। इसी उद्देश्य से लोहारू क्षेत्र के आठ गांवों की ओर से 31 सदस्यों वाली एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी मुख्यमंत्री से मिलकर मनीषा मौत मामले की सीबीआई जांच की प्रगति की जानकारी लेगी तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेगी।
विज्ञापन


बैठक के निर्णय के अनुसार वीरवार को लोहारू एसडीएम से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि 31 सदस्यीय कमेटी को शीघ्र मुख्यमंत्री से मिलने का समय प्रदान किया जाए तथा चंडीगढ़ आने-जाने के लिए सरकारी मिनी बस सेवा उपलब्ध कराई जाए ताकि बातचीत के माध्यम से मनीषा मौत मामले का समाधान निकाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी ने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र समाधान नहीं निकला तो लोहारू क्षेत्र के लोगों को 84 खाप सहित हरियाणा स्तर पर बड़ी पंचायत बुलाने पर मजबूर होना पड़ेगा। साथ ही यह भी निवेदन किया गया कि यदि मुख्यमंत्री स्वयं जिला भिवानी पहुंचकर कमेटी के माध्यम से इस गंभीर मामले का समाधान करें, तो क्षेत्रवासी इसके लिए आभारी रहेंगे। गुरुवार को ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान मनीषा के पिता संजय के साथ आजाद सिंह भुंगला, रणबीर, सहीराम, सुरेश, मनफूल सिंह, मीर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed