फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Anemia free campaign will start from July 1

Bhiwani News: एक जुलाई से शुरू होगा एनीमिया मुक्त अभियान, ढाई लाख लोगों की होगी जांच

Sat, 28 Jun 2025 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 28 Jun 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
Anemia free campaign will start from July 1
भिवानी। जिले में एक जुलाई से स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनीमिया मुक्त भारत अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत एनीमिया यानी खून की कमी से पीड़ित लोगों की पहचान कर उन्हें आयरन की गोलियां वितरित की जाएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि एक माह तक चलने वाले इस अभियान के दौरान करीब ढाई लाख लोगों की जांच का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

जिन व्यक्तियों में 11 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन पाया जाएगा, उन्हें खून बढ़ाने की गोलियां दी जाएंगी। इसके लिए जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी और उपमंडलीय अस्पतालों को लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं। स्कूलों में बच्चों की भी जांच की जाएगी और जरूरत होने पर उन्हें दवा दी जाएगी। अभियान के तहत लोगों को एनीमिया के लक्षण, बचाव और इलाज के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाएं खून की नियमित जांच करवाती रहें

सीएमओ डॉ. शांडिल्य ने बताया कि गर्भवती महिलाएं नियमित रूप से खून की जांच करवाएं, क्योंकि डिलीवरी के समय रक्त की आवश्यकता होती है। यदि किसी महिला में खून की कमी पाई जाती है, तो आयरन की गोलियां देकर पूर्ति की जाएगी। साथ ही पौष्टिक आहार लेने की भी सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं एनीमिया के लक्षण
– कमजोरी व थकान
– त्वचा पीली होना
– सांस लेने में दिक्कत
– सिर दर्द, चक्कर आना
– घबराहट व बाल झड़ना
– हाथ-पैरों में दर्द

एनीमिया से बचाव के उपाय
– समय-समय पर जांच कराते रहें
– संतुलित, पौष्टिक और प्रोटीनयुक्त आहार लें
– खट्टे फलों का सेवन करें
– नियमित व्यायाम व योग अपनाएं
– विटामिन और फोलिक एसिड की गोलियां लें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed