फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   An unknown person died after being hit by a train

Bhiwani News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

Sun, 22 Sep 2024 04:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 22 Sep 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
An unknown person died after being hit by a train
भिवानी। भिवानी-हिसार रेल मार्ग पर खरकड़ी फाटक के समीप शनिवार सुबह राजकीय रेलवे पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक के संबंध में पुलिस ने आसपास पूछताछ की लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि खरकड़ी फाटक के समीप रेलवे ट्रैक पर अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 50 साल है वहीं उसने आसमानी रंग की कमीज और नीले रंग की पतलून पहन रखी है। पुलिस ने मृतक के संबंध में आसपास भी शिनाख्त कराई लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल शव को 72 घंटे शिनाख्त के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन


पत्नी को बंधक बनाने का लगाया आरोप, केस दर्ज
भिवानी। गांव प्रेमनगर निवासी एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी को एक व्यक्ति की ओर से बंधक बनाए जाने के आरोप लगाए हैं। वहीं आरोपी के चंगुल से उसकी पत्नी को छुड़वाने की पुलिस से गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव प्रेमनगर निवासी लीलूराम ने बताया कि उसकी पत्नी प्रियंका का गांव छारा झज्जर निवासी रवि उर्फ डॉक्टर ने अगवा कर लिया और उसे अपने घर ले जाकर बंधक बनाया है। उसने आरोप लगाया कि जब वे उनके घर पहुंचे तो आरोपियों ने उसे पत्नी से नहीं मिलने दिया जबकि आरोपी उसकी पत्नी को वहां पहुंचने पर दूसरी जगह ले गया। उसने अपनी पत्नी को आरोपी के चंगुल से आजाद कराने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी। सदर पुलिस ने केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed