फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   An old man died after being hit by a train while crossing the railway track

Bhiwani News: रेलवे ट्रैक पार करते समय बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Sat, 28 Jun 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 28 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
An old man died after being hit by a train while crossing the railway track
बवानीखेड़ा। गांव मिलकपुर के पास शुक्रवार सुबह 78 वर्षीय बुजुर्ग रामकिशन की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। रामकिशन साइकिल से अपने खेत की ओर जा रहे थे, लेकिन गांव से खेतों की ओर जाने वाले रेलवे अंडरपास में पानी भरा हुआ था। मजबूरी में उन्होंने रेलवे लाइन पार करने का जोखिम उठाया, जो जानलेवा साबित हुआ।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साइकिल का पहिया रेलवे ट्रैक में फंस गया। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई और रामकिशन खुद को बचा नहीं सके। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि आसपास मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए। ग्रामीणों ने बताया कि अंडरपास में बारिश या जलभराव के दिनों में पानी भर जाता है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को रेलवे लाइन पार करनी पड़ती है। यह स्थिति जान जोखिम में डालने जैसी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन और रेलवे विभाग से मांग की है कि अंडरपास की निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed