फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   An estimate of 92.25 crore rupees has been prepared for the industrial Sector-31 and Transport Nagar on 350 acres.

Bhiwani News: 350 एकड़ में औद्योगिक सेक्टर-31 और ट्रांसपोर्ट नगर का 92.25 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार

Sat, 05 Sep 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 05 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
An estimate of 92.25 crore rupees has been prepared for the industrial Sector-31 and Transport Nagar on 350 acres.
​भिवानी शहर 
भिवानी। दिल्ली-पिलानी राष्ट्रीय राजमार्ग-709 ई पर गांव निनान के समीप करीब 350 एकड़ भूमि में औद्योगिक सेक्टर-31 और ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने 92.25 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। परियोजना में पेयजल के लिए 5.65 करोड़, सीवर लाइन के लिए 7.61 करोड़ और बरसाती लाइन के लिए 6.61 करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं जबकि सड़क परिवहन के लिए 72.38 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

करीब एक दशक से लंबित परियोजना के डीमार्केशन प्लान को मंजूरी मिलने के बाद इसके विकास का रास्ता साफ हो गया है और जिला नगर योजनाकार के माध्यम से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी तैयार की गई है। हरियाणा सरकार ने वर्ष 2016 में दिल्ली-पिलानी राष्ट्रीय राजमार्ग-709 ई पर गांव निनान के पास नया औद्योगिक सेक्टर-31 और ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने की योजना बनाई थी। इसके लिए करीब 350 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया था।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में करीब 300 एकड़ में औद्योगिक सेक्टर और 50 एकड़ में ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित करने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की गई थी। परियोजना पर करीब 184 करोड़ रुपये खर्च कर वर्ष 2021 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन यह लंबे समय तक मुख्यालय स्तर पर लंबित रही। डीमार्केशन प्लान को मंजूरी मिलने के बाद एचएसवीपी ने अब दोनों क्षेत्रों के विकास के लिए 92.25 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। भूमि अधिग्रहण और भूमि उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नए उद्योग स्थापना का खुलेगा रास्ता, रोजगार के नए विकल्प मिलेंगे
निनान के समीप करीब 300 एकड़ में औद्योगिक सेक्टर-31 और 50 एकड़ में ट्रांसपोर्ट नगर बनने से 500 से अधिक नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित होने की संभावना है। इससे 20 हजार से अधिक लोगों को रोजगार के नए विकल्प मिलेंगे। इससे भिवानी का देश के अन्य प्रांतों के साथ व्यापारिक संपर्क भी मजबूत होगा। नए औद्योगिक क्षेत्र में सरकार के नियमों के अनुसार भूखंड आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


भिवानी में 21, 26 और 29 सेक्टर में सिमटे हैं लघु उद्योग
गांव निनान के पास प्रस्तावित औद्योगिक सेक्टर और ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण से भिवानी के औद्योगिक विस्तार को नई गति मिलेगी। वर्तमान में शहर में करीब 185 एकड़ क्षेत्र में औद्योगिक सेक्टर-21 और 26 हैं जहां लगभग 250 औद्योगिक इकाइयां संचालित हो रही हैं। इसके अलावा रोहतक रोड पर करीब साढ़े 300 एकड़ में सेक्टर-29 औद्योगिक क्षेत्र स्थित है। इसी मार्ग पर निनान के समीप करीब 350 एकड़ में एक अन्य औद्योगिक क्षेत्र भी फैला हुआ है। सेक्टर-21 और 26 का विकास सत्तर के दशक में हुआ था जहां अधिकांश छोटे उद्योग संचालित होते हैं।



वर्सन
रोहतक रोड के औद्योगिक सेक्टर 31 और ट्रांसपोर्ट नगर का डीमार्केशन प्लान मंजूर होने के बाद अब एस्टिमेट तैयार किया गया है। इस एस्टीमेट में पेयजल, सीवर सिस्टम और बरसाती डिस्पोजल एवं लाइन के लिए बजट मुख्यालय से मंजूर हो चुका है। इसके अलावा सड़क परिवहन के लिए बजट मंजूरी के लिए भेजा हुआ है। इसके बाद इन सेक्टरों का डिटेल एस्टीमेट बनाया जाएगा और डीएनआईटी तैयार कर इनके टेंडर कराए जाएंगे। इन सेक्टरों के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण काफी पहले हो चुका है। -भूपेंद्र सिंह कार्यकारी अभियंता, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed