फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   An earthquake safety mock drill will be held at the Education Board on the 11th.

Bhiwani News: शिक्षा बोर्ड में 11 को होगी भूकंप से बचाव की मॉक ड्रिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
An earthquake safety mock drill will be held at the Education Board on the 11th.
भिवानी। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की ओर से 11 सितंबर को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में भूकंप से बचाव की मॉक ड्रिल होगी। एडीसी दीपक बाबूलाल करवा की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें रूपरेखा तैयार कर विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि भूकंप जैसी आपदा में जान-माल का नुकसान कम करने के लिए कर्मचारियों और आमजन को पहले से जागरूक एवं प्रशिक्षित करना जरूरी है। सभी विभाग मॉक ड्रिल में दायित्व निभाएं। इसका उद्देश्य तैयारियों को परखना कमियां दूर करना है। बैठक में डीएसपी अनूप कुमार, फायर ब्रिगेड से रमन कुमार, जिला आपदा प्रबंधक प्रवीण कुमार, शिक्षा बोर्ड से एएस ओमबीर सिंह व सुप्रिंटेंडेंट रोहित शर्मा, बिजली निगम से एसडीओ अंकित कुमार, नगर परिषद से जय भगवान, नायब तहसीलदार गौरव और एक्साइज विभाग से योगेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : एनडीआरएफ
एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अनिल कुमार ने कहा कि आपदा के शुरुआती समय में प्रभावित लोगों की भूमिका अहम होती है। भूकंप में घबराकर भगदड़ न करें, सुरक्षित स्थान पर कवर लेकर होल्ड करें और स्थिति सामान्य होने पर निर्धारित निकासी मार्ग से बाहर निकलें। मॉक ड्रिल में बचाव गतिविधियां बताई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आपदा से पहले तैयारी जरूरी : डीआरओ
डीआरओ राजकुमार भौरिया ने कहा कि विभागाध्यक्षों को आपदा प्रबंधन के तहत जिम्मेदारियां और टास्क दिए गए हैं। पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, स्वास्थ्य, बिजली, फायर ब्रिगेड, नगर निकाय और राजस्व विभाग भूमिका निभाते हुए आपसी समन्वय बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed