फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   An amount of Rs 5.75 crore approved for development in villages

Bhiwani News: गांवों में विकास के लिए 5.75 करोड़ रुपये की राशि मंजूर

Tue, 13 Feb 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 13 Feb 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
An amount of Rs 5.75 crore approved for development in villages
बहल। हरियाणा विकास योजना के तहत लोहारू विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के विकास के लिए पांच करोड़ 75 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके तहत विधानसभा क्षेत्र के 12 गांवों में अनुसूचित जाति की चौपालों के नवीनीकरण के लिए एक करोड़ 15 लाख रुपये व 10 गांवों में जिम स्थापित करने के लिए एक करोड़ 60 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

विभिन्न गांवों की ढाणियों को आपस में जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग के लिए एक करोड़ 60 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। योजना के तहत 13 गांवों में बीसी चौपाल बनाई जाएगी व गंदे पानी की निकासी के लिए नाले बनाए जाएंगे। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि क्षेत्र के बिठन गांव की अनुसूचित जाति की चौपाल के नवीनीकरण के लिए 8 लाख, भूंगला की एससी चौपाल के लिए 9 लाख, अहमदवास खेड़ा की एससी चौपाल के लिए 9.5 लाख, बरालू के लिए 12 लाख, गोठड़ा गांव की धानक चौपाल की मरम्मत के लिए 18 लाख, ढाणा जोगी की अनुसूचित जाति की चौपाल के लिए 10.5 लाख मंजूर किए गए हैं। कुड़ल गांव के लिए 10.5 लाख, धूलकोट की धानक चौपाल की मरम्मत के लिए 3.64 लाख, बख्तावरपुरा की एससी चौपाल के लिए 10 लाख, सिधनवा व पातवान गांव की अनुसूचित जाति की चौपालों की मरम्मत के लिए 12.5-12.5 लाख रुपये मंजूर किए है। उन्होंने बताया 10 गांव में जिम खाना स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed