फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Amidst the continuously worsening weather, seven and a half lakh mustard bags are lying in ten markets of the district, except Bhiwani, now the markets will remain closed for two days.

Bhiwani News: लगातार बिगड़ रहे मौसम के बीच जिले की दस मंडियों में पड़े साढ़े सात लाख सरसों बैग, भिवानी को छोड़ अब दो दिन बंद रहेगी मंडियां

Fri, 05 Apr 2024 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 05 Apr 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Amidst the continuously worsening weather, seven and a half lakh mustard bags are lying in ten markets of the district, except Bhiwani, now the markets will remain closed for two days.
भिवानी चारा मंडी ​स्थित अनाज मंडी में हजारों क्विंटल सरसों पर छाएं काले बादल।
भिवानी। लगातार बिगड़ रहे मौसम के बीच अब दो दिनों तक जिला मुख्यालय की चारा मंडी को छोड़ सभी ग्रामीण मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद बंद रहेगी। इसकी वजह अभी तक उठान नहीं होने से मंडियों में नई आवक के लिए जगह नहीं होना है। वहीं लगातार बिगड़ रहे मौसम के बीच जिले की दस मंडियों में साढ़े सात लाख सरसों बैग का उठान बचा है। भिवानी जिले की मंडियों से शुक्रवार को करीब 62 हजार सरसों के कट्टों का उठान कराया गया है।
विज्ञापन

भिवानी जिला मुख्यालय की चारा मंडी में शुक्रवार को 866 किसानों के गेट पास काटे गए। ये किसान 18 हजार 126 क्विंटल सरसों लेकर पहुंचे। जबकि शाम तक हैफेड ने किसानों की 12 हजार 600 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद की। भिवानी मंडी में अब तक 37 हजार 804 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हो चुकी है। वहीं चारामंडी में करीब 20 हजार क्विंटल सरसों अभी भी सरकारी खरीद के इंतजार में खुले आसमान के नीचे पड़ी है। यही हाल ग्रामीण मंडियों का भी है, जहां उठान धीमा चल रहा है और आवक तेज है। असके कारण मंडियों में सरसों की ढेरियां लगी पड़ी हैं और जहां तक नजर जाती हैं सिर्फ बैग ही नजर आते हैं। नई आवक के लिए ग्रामीण मंडियों में अब किसानों की फसल उतारने के लिए भी जगह नहीं बची है। ऐसे हालातों को देखते हुए ही जिला प्रशासन ने तीन दिनों तक मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अब सोमवार से होगी ग्रामीण मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद
डीसी नरेश नरवाल ने बताया कि जिले में सरसों की खरीद का कार्य पुरजोर से चल रहा है। खरीद से संबंधित अधिकारियों को खरीद कार्य नियमित रूप व सुचारू ढंग से चलाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। संबंधित एसडीएम द्वारा भी मंडियों का दौरा कर सरसों खरीद कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंडियों में सरसों की आवक बहुत अधिक हो गई है, जिसके चलते उठान कार्य में समय की जरूरत है। ऐसे में मंडियों में छह अप्रैल को सरसों की खरीद नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि तोशाम, लोहारू, ढिगावा, बहल, जूई व सिवानी मंडी में सरसों का उठान कार्य होगा तथा अनाज मंडी भिवानी, बवानीखेड़ा व चांग में सरसों की खरीद जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश हुई तो फिर जाएगा किसानों की मेहनत पर पानी
मंडियों में खरीद तो जोरों पर है, मगर किसानों की सरसों की बारिश से सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। अगर बारिश हुई तो किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा और जो सरसों सरकारी तौर पर खरीद हो चुकी है, उसकी गुणवत्ता पर भी बुरा असर पड़ेगा। हालांकि सभी हैंडलिंग एजेंटों को बारिश में तिरपाल के प्रबंध के सख्त निर्देश हैं, मगर अधिकतर के पास न तिरपाल हैं न मंडियों में शेड की कोई व्यवस्था। सभी ग्रामीण मंडियों में खुले आसमान के नीचे ही आवक और खरीद हो चुकी सरसों के साथ भराई कराए गए लाखों कट्टे भी पड़े हैं, जिन पर मौसम की मार कभी भी पड़ सकती है।

तोशाम मंडी में नहीं कटेंगे आज गेट पास
तोशाम। शनिवार को अनाज मंडी तोशाम में सरसों फसल बिक्री के लिए गेट पास जारी नहीं किए जाएंगे। मार्केट कमेटी सचिव ने किसानों से 6 अप्रैल को फसल मंडी में लेकर नहीं आने का अनुरोध किया है। मार्केट कमेटी सचिव सुदेश ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार 6 अप्रैल को मंडी में गेट पास जारी नहीं किए जाएंगे। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि किसान 6 अप्रैल को अनाज मंडी तोशाम में सरसों लेकर न आएं।

भिवानी जिले की ग्रामीण मंडियों में तेजी से सरसों का उठान कराया जा रहा है। शुक्रवार को करीब 62 हजार कट्टों का उठान कराया गया है। भिवानी जिले की मंडियों में खरीद हो रही सरसों इस बार दूसरे जिलों के गोदामों में लगाई जा रही है, इस वजह से उठान में देरी हो रही है। हमारा प्रयास है कि सोमवार तक अधिकांश ग्रामीण मंडियों में सरसों का ज्यादा से ज्यादा उठान सुनिश्चित करा दिया जाएगा।
-संदीप पूनिया जिला प्रबंधक हैफेड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article