फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Amar Ujala's future light program at TITS today

Bhiwani News: टीआईटीएस में अमर उजाला का भविष्य ज्योति कार्यक्रम आज

Thu, 13 Jun 2024 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 13 Jun 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala's future light program at TITS today
भविष्य ज्योति कार्यक्रम 
भिवानी। कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले जिले के मेधावी विद्यार्थियों को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया जाएगा। 14 जून शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ बजे तोशाम रोड स्थित टीआईटीएस कॉलेज में अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन

समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी नरेश महता मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम में उन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर स्कूल, जिले व शहर का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन



हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई की ओर से जारी हुए कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में स्कूल में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिलेभर के विभिन्न स्कूलों के टॉपर विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में 300 विद्यार्थियों को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर विशिष्ट अतिथि होंगी। अमर उजाला के साथ मुख्य सहयोगी शिवम नीट क्लासेज और मुरली स्वीट्स रहेंगे। टीआईटीएस कॉलेज वेन्यू पार्टनर होगा। कार्यक्रम में आदर्श स्कूल मिरान, आदर्श स्कूल बवानीखेड़ा, विकास हाई स्कूल राजगढ़, दक्ष इंटरनेशनल स्कूल ढिगावा, दादू इंपेक्स भिवानी का आयोजन में विशेष सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed