{"_id":"66731b1e01c209f86008d52b","slug":"allegation-of-murder-by-drowning-in-farm-pond-due-to-rivalry-case-registered-bhiwani-news-c-21-hsr1027-404867-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रंजिश के चलते खेत में बने तालाब में डुबाकर हत्या का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रंजिश के चलते खेत में बने तालाब में डुबाकर हत्या का आरोप, केस दर्ज
Wed, 19 Jun 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
बहल/ ढिगावा मंडी। बिठन गांव निवासी एक व्यक्ति की खेत में बने तालाब में संदिग्ध हालात में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने चैहड़ कलां निवासी उनके धर्मकांटा के हिस्सेदार पर डुबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर नामजद युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
घटना मंगलवार शाम करीब छह बजे की है। ग्रामीणों को सूचना मिली कि बिठन गांव निवासी होशियार सिंह चैहड़ कलां के दिनेश के खेत में बनी पानी के टैंक में डूब गया है। सूचना पर ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंचे और उसे निकालने की कोशिश में जुट गए। टैंक की गहराई करीब 15 फीट होने से सफलता नहीं मिल सकी। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक का लोहारू सीएचसी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के दो बेटे व दो बेटी है।
साझेदार पर लगाया हत्या करने का आरोप
मृतक के पुत्र संदीप ने उसके पिता की मौत का जिम्मेदार उनके धर्मकांटा में साझेदार चैहड़ कला निवासी दिनेश पर लगाया है। संदीप ने आरोप लगाया कि उसका साझीदार दिनेश उसके पिता के साथ रंजिश रखता था और उसी ने उसके पिता को अपने खेत में बुलाकर टैंक में डुबोकर मारा है। पुलिस को दी शिकायत में संदीप ने बताया कि उनका चैहड़ कलां निवासी दिनेश के साथ बिठन गांव में बुढ़ेड़ा रोड पर बने धर्मकांटा में साझेदारी थी। कुछ दिन पहले हमारा इस धर्मकांटा को लेकर कहासुनी हो गई थी। तब से हमारे बीच विवाद चला आ रहा था। हमारा साझीदार दिनेश इस वजह से हमारे से रंजिश रखने लगा था। इस कारण हमारा पहले मुकदमा भी चल रहा है। वह दस दिन से घर से बाहर था। मंगलवार शाम को करीब छह बजे दिनेश उसके पिताजी को अपने खेत में ले गया और वहां पर साथ नहाने के लिए उसे पानी के गहरे टैंक में ले गया जहां उसे नहाने के दौरान डूबोकर मार दिया। बहल थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि मामले में पुलिस ने चैहड़ कलां निवासी दिनेश के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।