फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Allegation: In the state of intoxication, the policeman gave third-degree to his wife

नशे की हालत में पुलिसकर्मी ने दी पत्नी को थर्ड-डिग्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Allegation: In the state of intoxication, the policeman gave third-degree to his wife
भिवानी। नशे की हालत में एक पुलिसकर्मी पर पत्नी को थर्ड डिग्री देने का आरोप हांसी पुलिस अधीक्षक को सौंपे शिकायती पत्र में लगाया गया है। पुलिस कर्मी की पत्नी की हालत काफी खराब है, जिसे उपचार के लिए परिजनों ने नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है।
विज्ञापन

गांव भुरटाना निवासी मन्नु कुमार ने बताया कि वह निजी स्कूल में अध्यापक है। उसके चाचा की बेटी 29 वर्षीय सीमा की शादी वर्ष 2014 में गांव रामपुरा निवासी युवक के साथ हुई थी, जो कि हरियाणा पुलिस में बतौर सिपाही तैनात है। नागरिक अस्पताल में दाखिल सीमा ने बताया कि उसके दो बच्चे साढ़े छह वर्षीय बेटी और चार वर्षीय बेटा है। सीमा ने बताया कि उसकी शादी में परिजनों ने एक कार, 17 तोला सोना और 11 लाख रुपये नकदी दी थी।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उसके पति ने नशे की हालत में कार और 17 तोला सोना बेच दिया। साथ ही 11 लाख रुपये भी नशे में खर्च कर दिए। सीमा का आरोप है कि उसका पति कई तरह के नशे करता है, जिसकी वजह से वह पूरा दिन झगड़ा करता रहता है। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति ने नशे की हालत में उसके साथ कई बार मारपीट की। परिवार में अक्सर कलह होने की वजह और अधिक मारपीट करने के कारण उसने मामले की सूचना परिजनों को दी। फिर दो से तीन बार दोनों पक्षों की पंचायतें हुई, तो उसके पति ने आगे से मारपीट न करने की कहकर माफी मांगी। इसके बावजूद वह अक्सर मारपीट करता रहा। महिला सीमा ने बताया कि 20 मई की रात 11 बजे से सुबह चार बजे तक उसे पति ने नशे की हालत में सर्विस रिवॉल्वर दिखाकर उसके साथ बिजली के वायर से मारपीट की। उसने मामले की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने हांसी पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले की शिकायत दी और 23 मई को वह उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के बयान दर्ज हो गए हैं। महिला ने अपने पति पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। आरोपों के आधार पर केस दर्जकर जांच की जाएगी।
एएसआई सावन, जांच अधिकारी
शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed