फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Aligarh child welfare committee members tried to contact the girl's family

Bhiwani News: अलीगढ़ बाल कल्याण समिति सदस्यों ने की लड़की के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश

Thu, 10 Aug 2023 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 10 Aug 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Aligarh child welfare committee members tried to contact the girl's family
भिवानी। 80 हजार रुपये में शादी के लिए खरीदकर लाई गई 13 साल की किशोरी के मामले में अब भिवानी बाल कल्याण समिति के अनुरोध पर अलीगढ़ की बाल कल्याण समिति सदस्यों ने पीड़ित लड़की के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की है। अलीगढ़ सीडब्ल्यूसी ने भिवानी सीडब्ल्यूसी से लड़की का पता और उसके संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी है। वहीं संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी के परिजनों को इस संबंध में अपने कार्यालय में तलब किए जाने के संबंध में प्रयास शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, तोशाम क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की नाबालिग लड़की ने अलीगढ़ के परिवार परामर्श केंद्र पर फोन मिलाकर उसे बचाने की हेल्प मांगी थी। इसके बाद मामला चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर पहुंचा था। बच्ची को रेस्क्यू किए जाने के बाद दो दिनों तक वन स्टॉप सेंटर के अंदर भी रखा गया। इसके बाद तोशाम पुलिस ने लड़की को गुपचुप तरीके से उसकी दादी के साथ अलीगढ़ भेज दिया। हालांकि बाल कल्याण समिति सदस्यों के अनुसार मामला मानव तस्करी और बाल विवाह और पॉक्सो से जुड़ा था, मगर फिर भी पुलिस ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन

अपनी लापरवाही छिपाने के लिए पुलिस ने नाबालिग के संबंध में कोई तहकीकात तक नहीं की। इसी के बाद भिवानी बाल कल्याण समिति सदस्यों ने अलीगढ़ बाल कल्याण समिति सदस्यों को पत्र लिखकर इस संबंध में पीड़ित लड़की के जन्म और शैक्षणिक रिकाॅर्ड की स्कूल के अंदर से जानकारी जुटाए जाने की सिफारिश भेजी है। वहीं पीड़ित लड़की से वहां संपर्क कर उसकी काउंसिलिंग कराए जाने का भी अनुरोध किया है, ताकि इस मामले की तह तक जाकर इस प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई कराई जा सके। पीड़ित लड़की की दादी उसी स्कूल में चौकीदार है, जिसमें वह पढ़ाई करती थी। इसलिए पोती के जन्म और शिक्षा से जुड़े तथ्य लेकर ही तोशाम पुलिस के पास वह पहुंची थी। उसने बताया था कि उसकी पोती महज 13 साल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी के साथ ही अलीगढ़ बाल कल्याण समिति सदस्यों से भी संपर्क साधा है। उन्हें इस प्रकरण से जुड़े कुछ तथ्य भेजे हैं। इनके आधार पर पीड़ित लड़की पक्ष से बात कर उसके विद्यालय से जन्म और शैक्षणिक रिकाॅर्ड जुटाने और पीड़ित लड़की की काउंसिलिंग कराकर इस मामले में असल जानकारी लेने की सिफारिश की है। लड़की की काउंसिलिंग से स्पष्ट हो जाएगा कि उसे किसने बेचा था और किन लोगों ने उसके साथ गलत किया है।

-सतेंद्र तंवर, सदस्य बाल कल्याण समिति, भिवानी।
भिवानी बाल कल्याण समिति की ओर से हमारे समक्ष शिकायत आई है। हमने लड़की व उसके परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की है। पीड़ित लड़की से बात कर उसके जन्म से संबंधित जानकारी जुटाएंगे। इसके बाद ही समिति की तरफ से इस मामले में आगामी कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी।
-जितेंद्रा सिंह, सदस्य बाल कल्याण समिति, अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article