फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Albendazole tablets will be given to 4,29,412 children in the district.

Bhiwani News: जिले में 4,29,412 बच्चों को दी जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Albendazole tablets will be given to 4,29,412 children in the district.
भिवानी। जिले में 21 अप्रैल को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत एक से 19 वर्ष तक के 4,29,412 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली दी जाएगी। इस अभियान की तैयारियों को लेकर लघु सचिवालय के डीआरडीए सभागार में नगराधीश अनिल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

नगराधीश अनिल कुमार ने महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और पंचायत विभाग को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को दवा वितरण की समुचित व्यवस्था, बच्चों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने और अभिभावकों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जो बच्चे 21 अप्रैल को किसी कारणवश दवा लेने से वंचित रह जाएंगे उनके लिए पांच मई को मॉप-अप डे आयोजित किया जाएगा ताकि कोई भी बच्चा इस महत्वपूर्ण अभियान से वंचित न रहे। बैठक में डॉ. सुनील कुमार और डॉ. आशीष सांगवान ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों को निशुल्क एल्बेंडाजोल दवा दी जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त कर उनके स्वास्थ्य, पोषण स्तर और शारीरिक विकास में सुधार लाना है। इस अवसर पर डीईओ निर्मल दहिया, डीडीपीओ सोमबीर कादियान, डॉ. राकेश खट्टर और डॉ. पूजा मेहर मौजूद रहे।

एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान को लेकर सख्त निर्देश
नगराधीश ने एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा विभाग को गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीईओ निर्मल दहिया और डीडीपीओ सोमबीर कादियान को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द अभियान का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।

इस अभियान का उद्देश्य 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित करना है। डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि जिले में लगभग 11,980 किशोरियों (आयु 14 से 15 वर्ष) को इस टीके के माध्यम से सुरक्षा प्रदान की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed