फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Alakhpura's football girl selected for national camp.

अलखपुरा की बेटी का अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप कैंप के लिए चयन

Sat, 11 Jul 2020 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Alakhpura's football girl selected for national camp.
भिवानी। गांव अलखपुरा की 16 वर्षीय बेटी संतोष का अंडर-17 फुटबाल विश्व कप के कैंप के लिए चयन हुआ है। मजदूर परिवार में जन्मी संतोष ने चचेरी बहन को फुटबाल खेलते देख पांच साल पहले खेलना शुरू किया था। अब उसकी एक ही मंशा है कि भारतीय वर्ल्ड कप टीम में चयनित होकर ऐसी छाप छोड़े की सभी याद रखें। संतोष हर रोज पांच घंटे मैदान में पसीना बहा रही है।
विज्ञापन

वीरवार को ट्रायल में अलखपुरा की संतोष का अगले साल होने वाले अंडर-17 फुटबाल विश्वकप के कैंप के लिए चयन हुआ है। पूरे देश से कैंप में लिए लड़कियां चुनी गई हैं। यह कैंप जल्द ही गोवा में शुरू होगा। इसके बाद अंडर-17 फुटबाल विश्वकप के लिए भारतीय टीम का चयन होगा। वहीं अब कोच सोनिका के नेतृत्व में संतोष हर रोज सुबह दो घंटे और शाम को तीन घंटे पसीना बहा रही है। संतोष का कहना है कि उसका लक्ष्य टीम में जगह बनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाप छोड़ना है। विश्व कप में पहली बार भारतीय खेलेगी।
विज्ञापन

घर के काम और पारिवारिक स्थिति को नहीं होने दिया कभी हावी
मजदूर सुरेश के घर जन्मी संतोष चार बहनों में सबसे छोटी है। उसका एक भाई है। संतोष की दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। 12वीं कक्षा की परीक्षा दे चुकी संतोष अब तक खेलो इंडिया और सीनियर नेशनल खेल चुकी है। खेलों इंडिया खेल स्पर्धा के अंडर-17 में संतोष ने टीम को गोल्ड दिलाया था। अंडर-17 फुटबाल चैंपियनशिप में तृतीय स्थान पर रही। संतोष खेल के साथ पढ़ाई और घर के कामों का भी संतुलन बनाए है। अभ्यास करने के बाद घर पहुंचना, फिर पूरे परिवार के लिए खाना बनाना उसकी दिनचर्या है। आर्थिक समस्याओं को संतोष ने कभी खेल पर हावी नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलखपुरा फुटबाल एकेडमी भी है खास
अलखपुरा की बेटियों ने गांव को फुटबाल के क्षेत्र में अलग पहचान दी है। गांव के मैदान पर हर रोज करीब 150 बेटियां अभ्यास कर रही हैं। इनमें सुब्रतो कप खेलने वाली बेटियां, सैप गेम, खेलों इंडिया खेलों, फुटबाल चैंपियनशिप खेलने वाली बेटियां भी शामिल हैं। 2012 से 2020 तक महज 2014 और 2019 को छोड़ दे तो छह बार सुब्रतो कप में भिवानी की टीम का नेतृत्व रहा। यहां से समीक्षा जाखड़ ने 2018 में अंडर-18 सैप खेलों का प्रतिनिधित्व किया। सीनियर में संजू, ऋतु रही। यहां खेल विभाग की ओर से फुटबाल और पंचायत की ओर से बेटियों के खेलने जाने का खर्च उठाया जा रहा है।

संतोष से काफी उम्मीदें : सोनिका
अलखपुरा की बेटियों ने फुटबाल में हमेशा ही छाप छोड़ी है। अब संतोष का अंडर-17 विश्व कप के कैंप के लिए चयन हुआ है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि संतोष बेहतर प्रदर्शन करेगी। 20 जुलाई से गोवा में इनका ट्रेनिंग कैंप शुरू होगा। - सोनिका, कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed