फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ajay Singh Chautala stakes claim on Hisar and Bhiwani Lok Sabha seats

Bhiwani News: अजय सिंह चौटाला ने हिसार और भिवानी लोकसभा की सीट पर ठोकी दावेदारी

Sun, 10 Sep 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 10 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Ajay Singh Chautala stakes claim on Hisar and Bhiwani Lok Sabha seats
​भिवानी: ग्रामीणों को संबो​​धित करते जजपा अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला।
भिवानी। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव भाजपा के साथ लड़ेंगे और भिवानी व हिसार सीटों पर अपना दावा ठोकेंगे। बता दें कि अजय चौटाला ने ये दावा तब किया है जब भाजपा नेता सभी 10 सीटों पर जीत का दावा करते हैं।
विज्ञापन




हरियाणा में गठबंधन में सरकार चला रही बीजेपी व जेजेपी में लोकसभा सीटों को लेकर दावेदारी शुरू हो गई है। एक तरफ भाजपा का हर छोटा बड़ा नेता दावा कर रहा है कि बीजेपी हरियाणा में सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। यानी वो अपनी सहयोगी पार्टी जेजेपी को लोकसभा चुनाव में एक भी सीट देने और साथ चुनाव लड़ने को तैयार नहीं। वहीं शनिवार को भिवानी पहुंचे जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय चौटाला ने दावा किया कि वो भाजपा के साथ चुनाव लड़ेंगे और भिवानी व हिसार लोकसभा सीटों पर दावा ठोकेंगे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जेजेपी भी जी जान से जुटी है। सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में रैली की जा रही है। इसी को लेकर 17 सितंबर को भिवानी-महेन्द्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रैली 17 सितंबर को चरखी दादरी में की जानी है। जिसे सफल बनाने के लिए जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय चौटाला भिवानी के तोशाम व लोहारू हलके के गांवों में लोगों को इस रैली का निमंत्रण देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं के दावों पर अप्रत्यक्ष रूप से पलटवार करते हुए कांग्रेस व इंडिया गठबंधन पर कटाक्ष किया। डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। वहीं भाजपा नेताओं द्वारा सभी 10 सीटों पर जीत के दावे पर कहा कि हम एनडीए का हिस्सा हैं और भिवानी व हिसार लोकसभा सीटों पर लड़ने का दावा ठोकेंगे। उन्हाेंने कहा कि जेजेपी राजस्थान विधानसभा चुनावों में भी 20-25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अजय चौटाला ने भाजपा के बजाय कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि हरियाणा में ऐसी पार्टी भी जीत का दावा कर रही है जिसकी रोज जूतियों में खीर (फूट) बंटती है। वो पार्टी (कांग्रेस) 10 साल में अपना संगठन तक खड़ा नहीं कर पाई। उन्होंने जी 20 सम्मेलन को देश का गौरव बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed