फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   agriculture minister spoke that new education policy will support in atmnirbhar campaign

आत्मनिर्भरता के सपने को साकार करेगी नई शिक्षा नीति : जेपी दलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
agriculture minister spoke that new education policy will support in atmnirbhar campaign
सीबीएलयू में पौधरोपण करते कृषिमंत्री जेपी दलाल व यूनिर्सिटी अधिकारी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) में एनएसएस के स्थापना दिवस पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं आत्मनिर्भर भारत विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि प्रदेश के कृषि कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रमणकारियों ने अपनी सुविधानुसार लंबा शासन करने के उद्देश्य से शिक्षा नीति बनाई थी। अब सरकार ने हमारी संस्कृति के अनुरूप भारतीय मूल्यों पर आधारित नई शिक्षा नीति 2020 आई है जो हमारे आत्मनिर्भरता के स्वप्न को साकार करेगी।
विज्ञापन

कृषि मंत्री नपे कहा कि हम सबको मिलकर इस नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में अपनी पूर्ण सहभागिता करें। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मातृभाषा एवं अपनी भाषा में व्यवहारिक शिक्षा पर बल दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, भावांतर भरपाई योजना सहित अनेक किसान कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। पुरानी शासन व्यवस्था ने कभी किसान की हालत को सुधारने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे इस नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
विज्ञापन

वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रांत प्रमुख प्रो. मदनलाल गोयल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़ रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पौधरोपण एवं मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ.सुरेश मलिक ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ प्रमुख प्रो. मदनलाल गोयल ने कहा कि मैकाले ने हमारी शिक्षा एवं संस्कृति को नष्ट करने का कुप्रयास किया। हमारे गौरवशाली इतिहास को हमें नहीं पढ़ाया गया। अब नई शिक्षा नीति 2020 पूर्णतया भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित है। हम सबको इसके क्रियांवयन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि 2025 तक नई शिक्षा नीति लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है।

कुलपति प्रो. आरके मित्तल ने कहा कि विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की दिशा में पहले ही काम शुरू कर दिया था। इसी तर्ज पर हॉबी क्लबों का गठन, चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास पर पाठ्यक्रम तैयार किया है। उन्होंने कृषि कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल द्वारा विश्वविद्यालय के लिए पांच लाख की घोषणा पर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कुलसचिव डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि इस नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में शिक्षकों भी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को एक अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। इसके लिए इस विश्वविद्यालय का चयन करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो. जयबीर सिंह ने अमृत महोत्सव पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. स्नेहलता ने किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुरेश मलिक थे और सह संयोजक डॉ. आशा पूनिया रहीं। इस अवसर जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़, सुरेंद्र आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष नंदराम धानिया, महामंत्री हर्षवर्धन मान, डॉ.मनमोहन सिंह सहित अनेक कर्मचारी एवं भाजपा जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed