{"_id":"5f2707a28ebc3e9f70083c51","slug":"agriculture-department-tiddi-dal-80-tiddi-dead-bhiwani-news-rtk567008032","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विभाग दावा- ऑपरेशन चला 80 प्रतिशत टिड्डियों का किया सफाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विभाग दावा- ऑपरेशन चला 80 प्रतिशत टिड्डियों का किया सफाया
विज्ञापन
टिड्डी भगाने के लिए स्प्रे करते किसान।
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को बहल क्षेत्र के गांवों में आए टिड्डी दल को खत्म करने के लिए कृषि विभाग की टीम देर रात तक ऑपरेशन चलाती रही। इस दौरान टीम ने करीब 45 एकड़ में छह लीटर दवा का छिड़काव किया। विभाग का दावा है कि शनिवार रात को करीब 80 प्रतिशत टिड्डी दल को खत्म किया जा चुका है। जो शेष हैं, उनका रविवार रात को फिर से अभियान चलाकर सफाया कर दिया जाएगा।
शुक्रवार रात को राजस्थान के भाकरां, कांधरान सहित अन्य गांवों में पड़ाव डालने के बाद शनिवार सुबह टिड्डी दल बहल क्षेत्र में पहुंचा था। बहल क्षेत्र के गांव बहल, सुधीवास, पातवान, सुरपुरा कलां, सुरपुरा खुर्द, गरवा सहित अन्य गांवों में भारी भरकम टिड्डी दल को देखकर किसान चिंतित हो गए थे।
45 एकड़ में किया छह लीटर दवा का प्रयोग
दिन भर करीब दस किमी के दायरे में बहल क्षेत्र के गांवों में घूमकर शनिवार शाम को पातवान गांव में जिस खेत में टिड्डी दल एकत्रित हुआ था वहां पर एक दिन पहले फसल पर स्प्रे किया गया था। स्प्रे की चपेट में आने से अधिकतर टिड्डियां खत्म हो गई थी। जो बची उन पर शनिवार रात को स्प्रे किया गया।
विज्ञापन
10 अधिकारियों की बनाई पांच टीमें, अलग अलग गांवों में करेगी निरीक्षण
कृषि विभाग ने टिड्डी दल की पहचान करने के लिए सघन अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को कृषि विभाग के अधिकारियों की पांच टीमें बनाई गई है। इनमें सुरपुरा कलां, सुरपुरा खुर्द में सुशील एडीओ व सुनील एटीएम, सुधीवास में जयकुमार एडीओ व सुशील एडीओ, बहल में संजय खत्री एडीओ व मदन लाल एडीओ, पातवान में अजीत सिंह एडीओ व रोशनलाल एडीओ निगरानी कमेटी में शामिल किए गए हैं जो अपने अपने क्षेत्र में टिड्डी दल की निगरानी करेंगे।