फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Agent arrested for illegally sending abroad by promising a job; the accused from Bagla, Hisar sent the youth to Myanmar instead of Thailand

Bhiwani News: नौकरी का झांसा देकर अवैध तरीके से विदेश भेजने का एजेंट गिरफ्तार, हिसार के बगला निवासी आरोपी ने युवक को थाईलैंड की जगह म्यांमार भेज दिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Agent arrested for illegally sending abroad by promising a job; the accused from Bagla, Hisar sent the youth to Myanmar instead of Thailand
पुलिस की गिरफ्त में आया ठगी का आरोपी एजेंट सोनू। 
भिवानी। थाना साइबर क्राइम ने अवैध तरीके से विदेश भेजने के मामले में एजेंट सोनू को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव बगला, जिला हिसार का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शिकायतकर्ता अंकुश निवासी रतेरा ने पुलिस को बताया था कि वह हिसार में जोमैटो राइडर का काम करता था।
विज्ञापन

उसके एक साथी ने उसे बताया कि हिसार जिले के गांव बगला निवासी सोनू विदेश में नौकरी दिलवाने का काम करता है। इसके बाद अंकुश ने आरोपी सोनू से मोबाइल फोन पर बातचीत की जिसमें सोनू ने उसे थाईलैंड में डाटा ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी द्वारा उसे 29 मई 2025 को बैंकॉक भेजा गया जहां से उसे अवैध तरीके से जंगल के रास्ते थाईलैंड की जगह म्यांमार ले जाया गया। वहां पहुंचने के बाद जब उसने घर वापस जाने की बात कही तो आरोपियों ने उससे पैसे मांगे और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

वीरवार को थाना साइबर क्राइम के जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने इस मामले में सोनू को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है जिसे साक्ष्य के रूप में कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed