फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After two years, there will be a riot of games in Bhim Stadium

दो साल बाद फिर भीम स्टेडियम में जमेगा खेलों का दंगल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
After two years, there will be a riot of games in Bhim Stadium
भीम स्टेडियम। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना वैश्विक महामारी के प्रकोप के कारण लगातार दो सालों तक खेल गतिविधियां ठप रहने के बाद आखिरकार अब जिला मुख्यालय पर भीम स्टेडियम में फिर से खेलों का दंगल जमेगा। 27 से 29 अगस्त तक 20 तरह के खेलों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तर्ज पर राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा का आयोजन किया जाएगा। इनमें 18 आयु वर्ग में जिले के करीब 2500 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग लेकर अपना दमखम दिखाएंगे। राज्य स्तरीय खेलों में स्वर्ण पदक लाने वाले खिलाड़ी को पांच हजार, रजत पर तीन हजार व कांस्य पदक पाने पर दो हजार का इनाम भी मिलेगा।
विज्ञापन

खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग ने 20 प्रकार के खेलों को खेलो इंडिया की तर्ज पर खेलो हरियाणा में शामिल किया है। इन खेलों की गतिविधियां भिवानी के अलावा फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, कुरुक्षेत्र, रोहतक, यमुनानगर में कराई जाएंगी। इन खेलों के आयोजन संबंधी बजट भी जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारियों के समक्ष भेजा जा चुका है। खेलो हरियाणा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए 10 से 13 अगस्त तक खिलाड़ियों का चयन करने के लिए ट्रायल ली जाएगी। इसमें चयनित खिलाड़ियों को ही खेलों हरियाणा में भाग लेने का मौका मिलेगा। राज्य स्तरीय खेलों में प्रतिभागिता करने वाले खिलाड़ियों को खेल अनुसार आयोजन स्थल तक 26 अगस्त तक टीम इंचार्ज की निगरानी में भेजा जाएगा। खेलो हरियाणा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को निदेशालय की ओर से ट्रैक सूट भी दिया जाएगा। इन खेलों में सिर्फ हरियाणा का खिलाड़ी या फिर हरियाणा में शिक्षा ग्रहण करने वाला ही भाग लेगा।
विज्ञापन

खेलो हरियाणा में ये होंगे खेल
राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा में 20 खेलों को शामिल किया गया है। इनमें एथलेटिक्स, बेडमिंटन, बास्केटबाल, बॉक्सिंग, साइक्लिंग, फुटबाल, जिमनास्टिक, हॉकी, हैंडबाल, जूडो, कबड्डी, खो-खो, लॉन टेनिस, शूटिंग, स्वीमिंग, टेबल टेनिस, कुश्ती, कुश्ती ग्रीको रोमन, वॉलीबाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वैश्विक महामारी के कारण लंबे अंतराल के बाद 18 आयु वर्ग के खिलाड़ियों की राज्य स्तर पर खेल स्पर्धाएं खेलो हरियाणा आयोजन से शुरू होंगी। इसके लिए भीम स्टेडियम व अन्य खेल परिसरों में खेलों का आयोजन कराने के लिए उचित प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। खेलों में खिलाड़ियों का चयन के लिए ट्रायल कराए जाने के भी निर्देश दिए हैं।
- परसराम, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed