फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After the young man broke cousins injured riders Scotty own

चचेरे भाईयों के बाद घायल स्कूटी सवार युवक ने भी तोड़ा दम

Tue, 12 Jan 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Tue, 12 Jan 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
After the young man broke cousins injured riders Scotty own
चरखी दादरी। रोज गार्डन के समीप शनिवार देर शाम तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर घायल हुए दुपहिया वाहन चालकों की मौत का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा। हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौत के बाद पुरानी अनाज मंडी निवासी घायल युवक ने भी गुड़गांव में दम तोड़ दिया। वहीं, घटना के तीसरे तक भी पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं हादसे का शिकार एक और स्कूटी सवार फिलहाल उपचाराधीन है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे लोहारू चौक की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक सवार चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी थी। इसके बाद अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे चल रही दो स्कूटियों पर सवार दो युवकों को भी अपने चपेट में ले लिया था। घटना में इमलोटा निवासी संदीप की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, घटना में मृतक का चचेरा भाई बंटी सहित स्कूटी सवार लक्ष्य व सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था। पीजीआई ले जाते समय मृतक संदीप के भाई बंटी ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल लक्ष्य को परिजनों ने पीजीआई की बजाय गुड़गांव के एक निजी अस्पताल भर्ती करवाया था। सोमवार दोपहर को लक्ष्य की भी मौत हो गई। इस संबंध में सिटी थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि कार चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे में यह तीसरी मौत है। पुलिस ने आरोपी चालक के बारे में कुछ जानकारियां मिली हैं। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed