Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After Sakshi, now Preeti will represent Haryana in boxing

Bhiwani News: साक्षी के बाद अब मुक्केबाजी में प्रीति करेंगी हरियाणा का प्रतिनिधित्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
After Sakshi, now Preeti will represent Haryana in boxing
अपने पिता मनोज, मां शीला देवी और भाई लेफ्टिनेंट अमन के साथ अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज साक्षी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। गांव धनाना की बेटी मुक्केबाज साक्षी ढांडा के भारतीय सेना में ज्वाइनिंग के बाद अब प्रीति हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगी। साक्षी से पहले मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने भारतीय सेना ज्वाइन की है। दोनों मुक्केबाजों की नियुक्ति मिशन ओलंपिक 2024 के तहत हुई है। सेना की ओर से 12 महिला खिलाड़ियों की भर्ती करनी है, जिसमें से दो की भर्ती हो चुकी है। साक्षी के सेना में जाने वाले अब 54 किलोग्राम हरियाणा का प्रतिनिधित्व गांव बड़ेसरा की बेटी प्रीति पंवार करेंगी। जबकि साक्षी ढांडा सेना में 52 किग्रा भारवर्ग में खेलेंगी, जिसके लिए वे वजन कम करने में जुटी है।
विज्ञापन

वहीं, सेना में मिशन ओलंपिक के तहत कुल 12 महिला खिलाड़ियों का चयन करना है, जिसमें से दो खिलाड़ियों का चयन हो चुका है और 10 का बाकी है। इसके लिए भी सेना की ओर से खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र भेजा जाएगा। साक्षी को हरियाणा सरकार की ओर से सरकारी कोच और भारतीय सेना की ओर से हवलदार की पोस्ट के लिए नौकरी का प्रस्ताव आया था। इनमें से साक्षी और परिजनों ने सेना में हवलदार की नौकरी का चयन किया। वहीं साक्षी के भाई अमन भी महज 10 दिन पहले ही लेफ्टिनेंट बने हैं। साक्षी ने चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी से शारीरिक शिक्षा विषय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है। वहीं प्रीति पंवार की बात करें तो उसने हाल ही में स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता और जॉर्डन में हुई एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने ब्रांच मेडल जीता था। जोकि अब महम में मुक्केबाजी का अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में शुरू किया था मुक्केबाजी में सफर
जिले के गांव धनाना की बेटी साक्षी ढांडा ने वर्ष 2012 में द्रोणाचार्य अवॉर्डी जगदीश कोच के मार्गदर्शन में मुक्केबाजी में अभ्यास शुरू किया था। साक्षी कम समय में बेहतरीन उपलब्धि प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में से एक है। वे तीन बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी है। वर्ष 2015 में जूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। वर्ष 2017 में यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, वर्ष 2018 में यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी विशेष पहचान बनाई। फरवरी 2021 में एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। वे तीन बार राष्ट्रीय चैंपियन और बेस्ट महिला मुक्केबाज रह चुकी है। साक्षी के पिता मनोज कुमार गांव में ही खेतीबाड़ी करते हैं, जबकि उनकी मां शीला देवी गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैस्मिन के बाद साक्षी ने भारतीय सेना ज्वाइन की है। साक्षी ओलंपिक 2024 के लिए लगातार रिंग में अभ्यास कर रही है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वह ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करेंगी और 2024 में देश के लिए पदक लेकर आएंगी। सेना में रहकर भी मुक्केबाजी का अभ्यास जारी रहेगा। सेना की ओर से मिला प्रस्ताव सराहनीय है। इससे खिलाड़ियों को हौसला मिलता है।
- कोच जगदीश सिंह, द्रोणाचार्य अवॉर्डी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed