{"_id":"67eed0957158e9ccf0031839","slug":"after-postmortem-by-a-board-of-doctors-at-rohtak-pgi-ashoks-last-rites-were-performed-in-loharu-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-132225-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रोहतक पीजीआई में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद लोहारू में हुआ अशोक का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रोहतक पीजीआई में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद लोहारू में हुआ अशोक का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
शव को गाड़ी में रखते परिजन व मौजूद पुलिस।
भिवानी। लोहारू में जमीन पर कब्जा छुड़वाने की कार्रवाई के दौरान पेट्रोल छिड़कर आग लगाने से झुलसे अशोक की मौत के बाद वीरवार को शव का रोहतक पीजीआई में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद वीरवार शाम को शव लोहारू में पहुंचा। अशोक का शव लोहारू पहुंचने से पहले ही सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं घर के आसपास भी पुलिस की तैनाती की गई। वहीं लोहारू एसडीएम मनोज दलाल के न्याय दिलाने के आश्वासन पर पुलिस की देखरेख में अशोक का श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
भिवानी जिले के लोहारू में हाई कोर्ट के आदेश पर सात एकड़ भूमि पर कब्जा छुड़वाने के दौरान 31 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे दो ममेरे भाईयों अशोक और सतबीर ने पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली थी। इसी दौरान दोनों को पुलिस ने तत्काल प्रभाव से पहले लोहारू और फिर भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया था। इसके बाद दोनों ममेरे भाईयों को रोहतक पीजीआई में दाखिल कराया गया। जहां बुधवार को पीजीआई में उपचाराधीन 32 वर्षीय अशोक की मौत हो गई थी।
लोहारू पुलिस ने वीरवार को रोहतक पीजीआई में शव का चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया वहीं शाम को शव लोहारू पहुंचा। डीएसपी लोहारू भारत भूषण के निर्देश पर शहर के बस स्टैंड, भगत सिंह चौक, रेलवे स्टेशन के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया वहीं मृतक के घर के पास भी सुरक्षा बढ़ा दी। मौके पर एसएचओ शिवकुमार की टीम भी पहुंची और एसएचओ ने गश्त कर सुरक्षा का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
सात अप्रैल को सतबीर की तीन बेटियों की शादी के भी बंट चुके हैं कार्ड
आग में झुलसने के बाद सतबीर रोहतक पीजीआई में अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जंग से जूझ रहा है। उसकी तीन बेटियों नेहा, सिवानी और तानिया की शादी सात अप्रैल को होनी है, जिनकी शादी के कार्ड भी बट चुके हैं। सतबीर की बेटी नेहा की बरात जमालपुर हांसी से आनी तय हुई है, जबकि बेटी सिवानी की बारात महेंद्रगढ़ के राजवास से आनी है। इसी तरह बेटी तानिया की बरात महेंद्रगढ़ के चौधरी नांगल से आनी है। अशोक की मौत के बाद परिवार में शादी की खुशियां भी मातम में बदल चुकी हैं।
-- -- -- --
चिकित्सकों के बोर्ड से रोहतक पीजीआई में मृतक अशोक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद लोहारू में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जबकि सतबीर का रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है। पुलिस इस मामले में निगरानी बनाए हुए है।
-भारत भूषण, डीएसपी लोहारू।