फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After NGT now winter stopped the work of National Highway road project

Bhiwani News: एनजीटी के बाद अब सर्दी ने रोका नेशनल हाईवे सड़क परियोजना का काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
After NGT now winter stopped the work of National Highway road project
भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई पर भिवानी के धीराना मोड़ बाईपास से लेकर ढिगावा मंडी तक करीब 50 किलोमीटर लंबी सड़क के जीर्णोद्धार का काम अब सर्दी की वजह से रुक गया है। पहले एनजीटी के आदेश पर करीब 40 तक सड़क निर्माण का काम बंद पड़ा रहा था। करीब एक माह से सड़क पर कंपनी अपना काम शुरू नहीं कर पा रही है। सर्दी के मौसम में तारकोल जल्दी ठंडा हो रहा है, इस कारण सड़क का काम फिलहाल रोक दिया है।
विज्ञापन

भिवानी-लोहारू मुख्य मार्ग पर धीराना मोड़ बाईपास से लेकर ढिगावा मंडी तक करीब 50 किलोमीटर लंबी सड़क का करीब 38 करोड़ के बजट से जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। एसएस बिल्डर्स कंपनी को काम एनएच अथॉरिटी रोहतक ने सौंपा है। कंपनी ने ढिगावा मंडी से लेकर कस्बा जूई तक कुछ हिस्से में सड़क का जीर्णोद्धार भी कर दिया है, मगर धीराना मोड़ से जूई तक की करीब 28 किलोमीटर सड़क पर अब भी वाहन चालक हिचकोले खा रहे हैं, क्योंकि हाईवे की ये सड़क इस हिस्से में काफी खस्ताहाल हो चुकी है। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई के तहत आने वाले इस मार्ग के जीर्णोद्धार का वर्कऑर्डर कुछ माह पहले ही कंपनी को अलॉट हुआ था। मगर कंपनी ठीक से अपना काम शुरू कर पाती, इससे पहले एनजीटी के आदेशों से काम रुक गया, लेकिन अब ज्यादा ठंड की वजह से सड़क जीर्णोद्धार पर ब्रेक लग गया।
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि सर्दी में मशीन के अंदर तारकोल निर्धारित तापमान में गर्म नहीं हो पाता और उसे सड़क पर डालते ही वह जम जाता है। इसकी वजह से सड़क की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। सड़क निर्माण का काम मौसम थोड़ा गर्म होने के बाद ही शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पौने घंटे के सफर में भी लग रहा डेढ़ घंटा
भिवानी से लोहारू तक के करीब पौना घंटे के सफर में खस्ताहाल सड़क की वजह से करीब डेढ़ घंटे का समय लग रहा है। सड़क के जीर्णोद्धार के बाद हाईवे की इस सड़क पर वाहन हवा की तेजी से सरपट दौड़ने लगेंगे। सड़क जीर्णोद्धार का काम करीब 40 फीसदी ही पूरा हो पाया है।

---
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे सड़क का काम दो पार्ट में किया जाना है। पार्ट वन का काम शुरू हो चुका है। जो धीराना मोड़ से ढिगावा मंडी तक सड़क का जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। फिलहाल ठंड की वजह से तारकोल की सड़क का काम रोक दिया है। मौसम गर्म होने के बाद फिर से उसे शुरू कराया जाएगा।
- सवित पानु, कार्यकारी अभियंता, एनएच अथॉरिटी रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed