फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After a sunny day, the storm in the evening caused power outage

Bhiwani News: दिनभर धूप के बाद शाम को चली आंधी से बत्ती गुल

Mon, 12 May 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 12 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
After a sunny day, the storm in the evening caused power outage
भिवानी शहर में शाम के समय चलती धूल भरी आंधी के दाैरान ऐसा दिखा शहर। 
भिवानी/लोहारू। जिले में कई दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है। इसी क्रम में रविवार को दिनभर धूप रही लेकिन शाम छह बजे से आंधी चलने लगी। लगातार एक घंटे तक चलती रही धूल भरी आंधी से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। लोग धूल और उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। लोहारू क्षेत्र में भी आंधी ने लोगों को परेशान किया लेकिन इसके बाद हुई हल्की बारिश ने लोगों को राहत दी।
विज्ञापन

जिले में मई के पहले सप्ताह से ही आंधी ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही मई के पहले सप्ताह में बारिश के बाद कुछ समय के लिए लोगों ने राहत की सांस ली थी लेकिन शनिवार से तापमान में एक बार फिर बदलाव दिखा। इस कारण शनिवार से गर्मी बढ़ रही थी।
विज्ञापन

गर्मी को देखते हुए लोग बारिश आने की संभावना जता रहे थे। इसी बीच रविवार शाम करीब छह बजे आंधी चली और धूल का गुबार उठ आया। लगभग एक घंटे के करीब मिट्टी लगातार उड़ती रही। आंधी की गति कभी तेज, कभी कम लेकिन यह लगातार एक घंटे से अधिक देर तक चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी के दौरान कई पेड़ और टहनियां बिजली लाइनों पर गिरीं। इनकी चपेट में आकर कई खंभे, तार, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इस कारण कई क्षेत्रों में घंटों तक बिजली गुल रही। बिजली कर्मचारी खराबी खोजकर आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे।
इस कारण डेढ़ घंटे बाद शहर में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई लेकिन रात में अंधेरा होने के कारण कई गांवों में लाइन नहीं सुधारी जा सकी। लोग रातभर गर्मी में उमस और मच्छरों से परेशान रहे। बिजली कर्मचारी निगम को हुए नुकसान का भी आकलन कर रहे हैं।
वहीं, लोहारू में रविवार दोपहर बाद कस्बे और आसपास के इलाके में धूल भरी तेज आंधियां चली। इससे एक बारगी तो जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया। धूल भरी आंधी के कारण दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर के मुख्य बाजार में दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वाले दुकान मालिकों को भी खासी मुसीबत झेलनी पड़ी। कई दुकानों के बाहर रखा प्लास्टिक का सामान भी आंधी की भेंट चढ़ गया।
आनन फानन दुकानदार दुकान से बाहर रखे सामान को समेटते नजर आए, लेकिन आंधी के बाद हुई हल्की बारिश ने धूल, मिट्टी से छुटकारा दिलाया। गर्मी से भी लोगों को राहत प्रदान की।

कई लोगों ने बताया कि दो दिनों से इलाके में तापमान बढ़ने लगा था और गर्मी लोगों को सताने लगी थी लेकिन रविवार शाम चली आंधी के बाद हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed