फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Advocates suspended work in the district court and raised slogans in protest.

Bhiwani News: जिला अदालत में किया अधिवक्ताओं ने वर्क सस्पेंड, विरोध में की नारेबाजी

Fri, 10 Oct 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 10 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Advocates suspended work in the district court and raised slogans in protest.
जिला अदालत वर्क सस्पेंड के दौरान मांगों को लेकर नारेबाजी करते जिला बार एसोसिएशन के सदस्य।  
भिवानी। जिला बार एसोसिएशन ने वीरवार को जिला अदालत का वर्क सस्पेंड रखा। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट संदीप तंवर ने बताया कि संभागीय आयुक्त न्यायालय की सुनवाई रोहतक में स्थानांतरित किए जाने के विरोध में हड़ताल की गई है। वीरवार को भिवानी के अलावा दादरी, झज्जर, सोनीपत बार एसोसिएशन ने विरोध स्वरूप हड़ताल की हैं।
विज्ञापन





जिला बार प्रधान संदीप तंवर के नेतृत्व में सभी अधिवक्ता वीरवार सुबह 11 बजे कोर्ट परिसर में एकत्रित हुए और फिर मंडल आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने उपायुक्त भिवानी साहिल गुप्ता के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर अनुरोध किया कि मंडल आयुक्त न्यायालय जिला भिवानी में यथावत रूप से संचालित होता रहे।
विज्ञापन

बार प्रधान संदीप तंवर ने बताया कि अधिवक्ताओं की हड़ताल मांग पूरी नहीं होने तक जारी रहेगी। अधिवक्ताओं का जिला बार के आह्वान पर वर्क सस्पेंड रखे जाने से न्यायालय में सुनवाई के मामले भी प्रभावित हुए वहीं न्यायालय परिसर में कामकाज पर भी असर पड़ा। अधिवक्ताओं का कहना है कि संभागीय आयुक्त न्यायालय की सुनवाई रोहतक होने से काफी लोगों को व अधिवक्ताओं को रोहतक तक दौड़ लगानी पड़ेगी। ऐसे में अधिवक्ताओं का समय भी बर्बाद होगा और उस दिन दूसरा कोई भी मामला नहीं देख पाएंगे और न ही किसी दूसरे न्यायालय में वे केस की पैरवी कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed