{"_id":"67f96507557dedf50c08dda7","slug":"advocates-performed-religious-program-in-court-premises-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-132591-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अधिवक्ताओं ने भिवानी कोर्ट परिसर में किया धार्मिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अधिवक्ताओं ने भिवानी कोर्ट परिसर में किया धार्मिक कार्यक्रम
Sat, 12 Apr 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
भिवानी कोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में भगवान के सामने पुष्प अर्पित करते अधिवक्ता।
भिवानी। कोर्ट परिसर में शुक्रवार को हनुमान जन्मोत्सव, महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती एवं भगवान महावीर जन्मोत्सव पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ की ओर से धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा लीगल सेल के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता दिनेश वर्मा ने की।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने भगवान हनुमान, महात्मा ज्योतिबा फुले एवं भगवान महावीर के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया। भाजपा लीगल सेल के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता दिनेश वर्मा ने कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावीर के आदर्शों अहिंसा, सत्य और त्याग को स्मरण करते हुए की गई। इसके पश्चात समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले के योगदान पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन भिवानी के प्रधान संदीप तंवर, अधिवक्ता नीरज आर्य, सुरेश मेवलीवाल, अशोक बिडलान, जतन पाल तंवर, बिजेंद्र चौहान, प्रवीण वर्मा, अमित बंसल, चंद्रपाल सिंह चौहान, सुमित जांगड़ा, गणेश बंसल, साहिल निर्वाण, देवेंद्र तंवर, सीए सुनील दत्त, योगेंद्र सोनी, राजेश तंवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट मार्केट में भंडारा आज
भिवानी। भगवान हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 12 अप्रैल को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट मार्केट में मार्केट एसोसिएशन की ओर से भंडारा लगाया जाएगा। एसोसिएशन प्रधान महाबीर जांगड़ा ने बताया कि भंडारे की शुरुआत मार्केट में स्थित हनुमान जी की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर सुबह 11 बजे से शुरू होगा। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोग भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करें।