{"_id":"66ad6ce8694d44b90206e054","slug":"advocate-attacked-for-refusing-to-light-fire-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-121055-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: चैंबर के समीप हुक्का के लिए आग जलाने से मना करने पर अधिवक्ता पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: चैंबर के समीप हुक्का के लिए आग जलाने से मना करने पर अधिवक्ता पर हमला
Sat, 03 Aug 2024 05:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। कोर्ट परिसर में बने अधिवक्ता चैंबर्स परिसर में चैंबर के पास हुक्का भरने के लिए आग जलाने से मना करने पर कुछ अधिवक्ताओं ने एक अधिवक्ता की चैंबर के अंदर घुसकर पिटाई कर डाली। ये वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। सिविल लाइन पुलिस ने चार नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में अशोक नेहरा ने बताया कि वह साथी एडवोकेट अरविंद बैरान के चैंबर में बैठता है। 24 जुलाई की शाम करीब चार बजे एडवोकेट आनंद घायल वहां पहुंचे और बोले कि चाय वाले को हुक्का भरने के लिए व आग जलाने के लिए मना क्यों किया। जिस पर उन्होंने कहा कि धुआं उनके चैंबर में आता है। उन्हें धुएं से दिक्कत होती है।
इस पर आरोपी ने कहा कि आग वहीं जलाएंगे। जिस पर उन्होंने मजाक में कहा कि आग जलाओंगे तो वे पानी डाल देंगे। इसी बात को लेकर आरोपी अन्य अधिवक्ताओं के साथ फिर से उनके चैंबर में आया और उनके साथ मारपीट की। आसपास के चैंबर में मौजूद अधिवक्ताओं ने उनका बीचबचाव किया। अशोक ने बताया कि ये वारदात उसके चैंबर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में पुलिस ने चार नामजद सहित अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।