{"_id":"66c908206a7e8873a80eec94","slug":"admissions-will-be-done-on-vacant-seats-in-iti-till-31st-august-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-122077-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अब आईटीआई में 31 अगस्त तक होंगे खाली सीटों पर दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अब आईटीआई में 31 अगस्त तक होंगे खाली सीटों पर दाखिले
Sat, 24 Aug 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 24 Aug 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
भिवानी शहर के राजकीय आईटीआई का मुख्य गेट।
भिवानी। आईटीआई में रिक्त बची सीटों के लिए दाखिले की तिथि में बदलाव किया गया है। पहले दाखिले की अंतिम तिथि 23 अगस्त थी। इसे अब बदलकर 31 अगस्त कर दिया गया है। इससे ऑन द सपोर्ट यानी कि मौके पर ही दाखिले के लिए अब विद्यार्थियों को समय मिल गया है। दाखिला पोर्टल पर नए आवेदक 31 अगस्त दोपहर 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
दरअसल, आईटीआई में देखने के लिए नया शेड्यूल जारी किया गया है। इसके तहत 31 अगस्त रात 11 बजे तक विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करवा कर अपना दाखिला करवा सकेंगे। जबकि अन्य संस्थाओं में शाम 5 बजे तक विद्यार्थियों के दाखिले किए जाएंगे।
इसके अलावा यह भी बताया गया है कि ऑनलाइन दाखिला पोर्टल पर निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन फीस जमा करवाते हुए अपलोड हुआ दाखिला ही मान्य होगा। इसके बाद अगर कोई विद्यार्थी दाखिला न होने हेतु कोई दावा करता है तो वह नहीं माना जाएगा और ना ही अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद का दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
आईटीआई में ज्यादातर सीटें भर चुकी हैं। परंतु जो सीटें रिक्त हैं उसमें बच्चों की मांग को देखते हुए फिर से अंतिम तिथि में बदलाव किया गया है। इसके तहत अब 31 अगस्त तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी। विद्यार्थी 31 तारीख तक फीस जमा करवाकर दाखिल ले सकते हैं। - वेदप्रकाश, दाखिला नोडल अधिकारी, आईटीआई, भिवानी।