फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Administration and common people will have to make joint efforts to stop drug abuse: SDM

नशे को रोकने के लिए प्रशासन और आमजन को मिलकर करने होंगे प्रयास : एसडीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Administration and common people will have to make joint efforts to stop drug abuse: SDM
गांव अलखपुरा में ग्रामीणोंको संबो​धित करते एसडीएम डॉ अशवीर नैन।
तोशाम। उपमंडल प्रशासन की ओर से शुक्रवार को गांव अलखपुरा में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया। एसडीएम डॉ. अशवीर नैन ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से सीधा संवाद कर समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर समाधान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम डॉ. अशवीर नैन ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को हर हाल में रोकना है। इसके लिए प्रशासन और आमजन को मिलकर प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा समाधान शिविर के साथ ही लोगों के घर द्वार उनकी जन सुनवाई करने के उद्देश्य से रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत प्रशासन गांव में पहुंच रहा है। प्रशासन हर समय नागरिकों की समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पहुंचने पर सरपंच अभय सिंह, योगेश, कोच रणवीर, भागीरथ ने एसडीएम को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। पौधरोपण व स्वच्छता अभियान चलाकर एसडीएम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों की समस्याओं का निवारण किया।

लोक कलाकार कर्मबीर व मास्टर रोहताश ने पर्यावरण संरक्षण, नशे के दुष्प्रभाव सहित विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर प्रस्तुतियां देकर समाज को संदेश दिया। इस मौके पर तहसीलदार अशोक कुमार, बीडीपीओ विनोद सांगवान, नायब तहसीलदार संजय शर्मा, एसडीओ पशुपालन विभाग से डॉ. सुनील शर्मा, एसडीओ विक्रम पूनियां, खंड कृषि अधिकारी विनेश गोयत, वन दरोगा प्रदीप कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed