फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Aditya first in 50 meter free style

Bhiwani News: 50 मीटर फ्री स्टाइल में आदित्य प्रथम

Tue, 09 Jul 2024 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 09 Jul 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Aditya first in 50 meter free style
खिलाड़ियों ​को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते जिला तैराकी संघ के पदा​धिकारी व अन्य। 
भिवानी। तैराकी संघ की ओर से जिला तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन बाल भवन स्थित स्वीमिंग पूल में किया गया। तैराकी प्रशिक्षक जसविंद्र सिहाग व शिक्षिका टिंकू की देखरेख में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में ओवरऑल ट्रॉफी बीआरसीएम के खिलाड़ियों ने जीती। वहीं, द्वितीय स्थान पर आर्यन स्कूल भिवानी रहा। विजेता खिलाड़ियों को सेवानिवृत्त खेल अधिकारी जय सिंह ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विशेष अतिथि के रूप में नायब तहसीलदार दीपक धांगड़ व समाजसेवी विकास बुडानिया मौजूद रहे। इस अवसर पर पुरुष वरिष्ठ के 50 मीटर फ्री स्टाइल में आदित्य प्रथम, प्रवीण द्वितीय व जिवितेश तृतीय, 100 मीटर फ्री स्टाइल में आदित्य प्रथम, सुनील द्वितीय, जिवितेश तृतीय, 200 मीटर फ्री स्टाइल में आदित्य प्रथम, सुविंद्र द्वितीय व राहुल वर्मा तृतीय तथा 400 मीटर में आदित्य प्रथम स्थान पर रहे। 50 मीटर बैक स्ट्रोक में प्रवीण प्रथम, प्रिंस द्वितीय, कपिल वर्मा तृतीय, 100 मीटर बैक स्ट्रोक में नितेश कुमार प्रथम, यश कादयान द्वितीय, 50 मीटर बटरफ्लाई में मानविक सोनी प्रथम व मानव द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

महिला वर्ग 50 मीटर फ्री स्टाइल में निधि सोनी प्रथम, श्रुति चौधरी द्वितीय स्थान पर रही। ग्रुप ए लड़कों की 15 से 17 वर्ष में 50 मीटर फ्री स्टाइल में परम सांगवान प्रथम, पूजन द्वितीय व रजत तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप ए 15 से 17 वर्ष लड़कों में 100 मीटर फ्री स्टाइल में परम सांगवान प्रथम, तरुण द्वितीय तथा जोनी तृतीय, 200 मीटर में सन्नी प्रथम, प्रिंस द्वितीय तथा जोनी तृतीय, 400 मीटर में सन्नी प्रथम, जोनी द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप ए लड़कियों में 15 से 17 वर्ष में 100 मीटर में महिमा प्रथम, रमनया द्वितीय तथा जसमीन तृतीय स्थान पर रही। 50 मीटर बैक स्ट्रोक में रमनया प्रथम, जैसमीन द्वितीय, 100 मीटर में रमनया प्रथम व जैसमीन द्वितीय तथा 200 मीटर में रमनया प्रथम स्थान पर रही।
ग्रुप 2 में 12 से 14 वर्ष लड़कों में 50 मीटर फ्री स्टाइल में दक्ष प्रथम, सिद्धार्थ चौधरी द्वितीय तथा अभिमन्यु तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर फ्री स्टाइल में सिद्धार्थ चौधरी प्रथम, विहान द्वितीय, नितेश तृतीय, 200 मीटर फ्रीस्टाइल में नितेश प्रथम, वियान द्वितीय व कर्ण तृतीय, 400 मीटर फ्रीस्टाइल में सुदिप्ता प्रथम, नितेश द्वितीय, 50 मीटर बैक स्ट्रोक में पीयूष प्रथम, सिरिजन द्वितीय, हर्ष तृतीय, 100 मीटर बैक स्ट्रोक में पीयूष प्रथम व हर्ष द्वितीय स्थान पर रहे।
ग्रुप 2 में लड़कियों में 12 वर्ष में 50 मीटर फ्रीस्टाइल में सानवी प्रथम, दीक्षा द्वितीय व अंजलि तृतीय व 100 मीटर फ्रीस्टाइल में अनुष्का प्रथम, सानवी द्वितीय तथा दीक्षा तृतीय स्थान पर रही। महासचिव चेतन प्रकाश ने बताया कि पुरुष वर्ग में आदित्य और बीआरसीएम ग्रुप 1 में 15 से 17 लड़कियों में रमनया ओवरऑल चैंपियन रहीं।

इस अवसर पर संघ के सचिव एवं आयोजक चेतन प्रकाश, धर्मबीर तंवर, धर्मबीर सिंह, नरेश जोड़ा, नारायण दास, प्रेम सिंह वर्मा, कपिल शर्मा, नितेश कुमार, समीर, अरविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed