{"_id":"579e06d04f1c1bda762b8a38","slug":"adc-office-fire-short-sarkit-fire-brigade","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीसी कार्यालय की स्थापना शाखा में शार्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीसी कार्यालय की स्थापना शाखा में शार्ट सर्किट से लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 01 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लघु सचिवालय के एडीसी कार्यालय की स्थापना शाखा में रविवार को दोपहर के समय अचानक आग लग गई। आग से एक कंप्यूटर सेट और कुछ जरूरी रिकार्ड जलकर राख हो गया। आग की सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद भी लघु सचिवालय परिसर में धुआं-धुआं रहा। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
रविवार दोपहर करीब सवा दो बजे एडीसी कार्यालय की स्थापना शाखा कमरा नंबर 22 में रखे कंप्यूटर, बैटरी में अचानक आग लग गई। वहां फाइलों में रिकार्ड होने के कारण आग तेजी से फैली। आग की सूचना पर नीचे कंप्यूटर शाखा में कार्यरत कर्मचारी बाहर आए। अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया मगर वहां लगे अग्निशमन यंत्र भी नहीं चले। सूचना देकर दमकल विभाग के कर्मचारियों को बुलाया गया। बताया जाता है कि कुछ जरूरी कागजात और वोटर लिस्ट जल गई। एक कंप्यूटर सैट, बैटरी भी जल गई। सूचना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी रवींद्र कुमार भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शाखा का मुआयना किया। कर्मचारियों ने कहा कि आग को समय रहते काबू कर लिया गया है अन्यथा ज्यादा नुकसान हो सकता था। फिलहाल नुकसान कितना हुआ है, यह कहना मुश्किल है मगर कागजात व कुछ रिकार्ड जला है।