{"_id":"64529fb8651249df170294f9","slug":"adc-himself-gave-self-employment-information-to-eligible-persons-in-antyodaya-fair-bhiwani-news-c-21-1-123144-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एडीसी ने अंत्योदय मेले में स्वयं दी पात्र व्यक्तियों को स्वरोजगार की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एडीसी ने अंत्योदय मेले में स्वयं दी पात्र व्यक्तियों को स्वरोजगार की जानकारी
विज्ञापन
भिवानी। स्थानीय पंचायत भवन में लगातार तीसरे दिन अंत्योदय परिवार उत्थान मेला आयोजित हुआ। मेले में एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ ने स्वयं स्टॉलों पर जाकर लोगों को मेले के माध्यम से प्रदान किए जा रहे स्वरोजगार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेले में बुलाए गए हर पात्र व्यक्ति को स्वरोजगार मुहैया करवाया जाएगा। इसके लिए विभाग को निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. वशिष्ठ ने मेले में पहुंचे पात्र लोगों से खुद संपर्क किया और उनके स्वरोजगार की रूची के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मेले में दी जा रही 50 से अधिक स्कीमों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि मेले में आए प्रत्येक नागरिक को योजनाओं की बारीकी से जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि केवल ऋण सहायता देना ही नहीं बल्कि स्वरोजगार शुरू करवाकर उसका समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाएगा। यदि रोजगार संचालन में किसी प्रकार की समस्या बनती है तो मदद की जाएगी।
उन्होंने बताया कि वीरवार को पंचायत भवन परिसर में भिवानी खंड के तहत अंतिम दिन मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर डीडीपीओ रविन्द्र दलाल, सीएमजीजीए रोहन कुमार व सौरभ भार्गव, समाज कल्याण विभाग से सत्यवान सहित विभिन्न विभागों से अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।