फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   accused sent location of RTA in whatsapp group

आरटीए की टीम का पीछा कर ओवरलोड वाहनों को करा रहे पार

Tue, 29 Jun 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
accused sent location of RTA in whatsapp group
तोशाम (भिवानी)। आरटीए को चकमा देकर जिले में ओवरलोड वाहनों को पार करया जा रहा है। इससे नियम टूट रहे हैं, वहीं सरकार को भी करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। रविवार रात को भी ऐसा ही मामला तोशाम क्षेत्र में सामने आया है। इसमें एक गाड़ी आरटीए की गाड़ी के पीछे लगी थी और लोकेशन भेजकर ओवरलोड वाहनों को पार कराया जा रहा था। यह सब व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये ओवरलोड माफिया आरटीए टीम की जानकारी साझा करता है। जिस क्षेत्र में टीम मौजूद होती है, वहां से ओवरलोड वाहन नहीं गुजरते हैं। आरटीए की एक टीम इंस्पेक्टर सोनू के नेतृत्व में रविवार को तोशाम क्षेत्र में जांच के लिए जा रही थी, जब टीम ईशरवाल रोड पर जा रही थी तो एक बोलेरो गाड़ी उनका पीछा कर रही थी। वह गाड़ी कभी आगे तो कभी पीछे हो जाती। काफी देर तक ऐसा ही चलता रहा। इस पर टीम को शक हुआ तो उन्होंने गाड़ी को रुकवाकर जांच की। टीम ने जब युवकों का मोबाइल लिया तो देखकर हैरान रह गए। मोबाइल में व्हाट्सएप ग्रुप बने हुए थे। उन ग्रुप में टीम की फोटो और लोकेशन भेजकर वाहन चालकों को जानकारी दी जा रही थी। फंसता देख बोलेरो में सवार युवक दो युवक गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गए। उनका मोबाइल आरटीए टीम के पास ही रह गया। टीम ने घटना की शिकायत तोशाम थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दो ग्रुपों से जुड़े हैं 200 से अधिक वाहन
मोबाइल की गहनता से जांच की गई तो उन्हें पता चला कि व्हाट्सएप पर मुंगीपा दर्शन और मुंगीपा एक्सप्रेस नाम से दो ग्रुप बनाए गए हैं। पहले में 98 और दूसरे ग्रुप से 68 लोग जुड़े हैं। छह से सात लोगों को एडमिन भी बनाया गया है। इन ग्रुप के माध्यम से ही ओवरलोड ट्रकों को भिवानी सीमा से पार करवाया जाता है। पुलिस को दी शिकायत में इंस्पेक्टर सोनू ने बताया कि इससे सड़कों को नुकसान पहुंच रहा है तथा सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान भी हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रुप सदस्यों की भी खंगाली जाएगी कुंडली
जो नंबर ग्रुप में जुड़े हैं उनकी कुंडली भी पुलिस खंगालने में जुट गई है। इस खेल में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में पुलिस जुटी हुई है। सभी नंबरों की ग्रुप में की गई एक्टिविटी और साझा की गई जानकारी को देखा जाएगा। जो भी इसमें दोषी मिलेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला जर्द कर लिया है
आरटीए निरीक्षक सोनू की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को उन्होंने युवकों के पास से मिला एक मोबाइल भी दिया है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।
इंस्पेक्टर जयसिंह यादव, प्रभारी, तोशाम थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed