फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   accused run with truck

आरटीए की टीम को मौत का भय दिखाकर जेसीबी से खाली कराई गाड़ी और लेकर फरार

Wed, 30 Jun 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
accused run with truck
भिवानी। खानक से 19 टन खनन मैटीरियल बिना नंबर के गाड़ी में लेकर जा रही एक गाड़ी को आरटीए की टीम ने गांव सिंघानी के समीप पकड़ा। टीम गाड़ी की जांच कर पाती, इससे पहले ही बोलेरो गाड़ी में सवार कुछ लोग वहां पहुंचे। आरोपियों ने आरटीए की टीम को जान का भय दिखाकर जबरन जेसीबी के सहारे ओवरलोड़ गाड़ी को खाली करा दिया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचा गाड़ी को चालक सहित फरार करा दिया।
विज्ञापन

मामले की शिकायत लोहारू पुलिस थाने में दी। जिस पर पुलिस ने आरटीए कार्यालय के निरीक्षक की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों व गाड़ी चालक सहित छह अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, खनन चोरी करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

लोहारू पुलिस थाने में दी शिकायत में आरटीए कार्यालय के निरीक्षक सोनू ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे उन्हें सूचना मिली थी। जिसके बाद उनकी टीम ने खनन से ओवरलोड भरी बिना नंबर की प्लेट वाली गाड़ी पीछा कर सिंघानी में उसे काबू किया। ये गाड़ी खानक से 19 टन खनन चोरी कर लेकर सिंघानी जा रही थी। टीम ने बीच रास्ते में ओवरलोड गाड़ी को कई बार रोकने का प्रयास किया, मगर ओवरलोड़ गाड़ी के चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और उन्हें साइड से रास्ता भी नहीं दिया। जब गाड़ी सिंघानी के समीप एक बिल्डिंग मैटीरियल साइट पर पहुंची तो वहां पर एक बोलेरो गाड़ी में छह सात लोग पहुंचे। जिन्होंने जबरन जेसीबी के सहारे ओवरलोड गाड़ी को टीम के सामने ही खाली करा दिया। इस दौरान टीम ने आरोपियों व गाड़ी की वीडियो भी बना ली। जिसके बाद आरटीए टीम में शामिल कर्मचारियों को जान से मार देने का भय दिखाकर बिना नंबर की गाड़ी को मौके से चालक सहित फरार करा दिया। टीम के सरकारी कार्य में बाधा डाल खनन चोरी के आरोपी को वाहन सहित फरार कराने में मदद की। इस मामले की शिकायत आरटीए टीम के निरीक्षक सोनू ने लोहारू पुलिस थाने में दी। लोहारू पुलिस थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरटीए कार्यालय के निरीक्षक सोनू की शिकायत पर आरोपी मंजीत, सुनील, रवीन, राजेंद्र व ट्रक चालक व ट्रक मालिक सहित पांच छह अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, खनन चोरी करने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed