फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused of stealing Creta vehicle by changing chassis number and selling it fraudulently arrested

Bhiwani News: क्रेटा गाड़ी चोरी कर चेसिस नंबर बदल धोखाधड़ी से बेचने का आरोपी काबू

Mon, 21 Aug 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 21 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing Creta vehicle by changing chassis number and selling it fraudulently arrested
भिवानी। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ईशरवाल ने क्रेटा गाड़ी चोरी करके अपने साथी को बेचने के मामले में एक आरोपी को तोशाम से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई क्रेटा गाड़ी को भी बरामद किया है।
विज्ञापन

आरोपी चोरी की गई गाड़ी का चेसिस नंबर बदलकर धोखाधड़ी करके आगे गाड़ी को फिर से बेच दिया करते थे। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव गोविंदपुरा निवासी पवन कुमार ने बताया कि 28 जून 2021 को अपने एक दोस्त से उसकी क्रेटा गाड़ी कहीं जाने के लिए लेकर आया था। गाड़ी को उसने अपने घर के सामने खड़ा किया था। जो घर के सामने से चोर गाड़ी को चोरी करके ले गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया था। इस मामले में बीते दिन ईशरवाल के सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने क्रेटा गाड़ी चोरी करने के मामले में तोशाम के सुरेंद्र चौक से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव दिनोद निवासी गोविंदा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई क्रेटा गाड़ी भी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने गांव गोविंदपुरा में दुकान की हुई है। शिकायतकर्ता पवन से उसने क्रेटा गाड़ी को किसी काम के बहाने से भिवानी लेकर गया था। जहां उसने गाड़ी को अपने दिनोद निवासी एक दोस्त को दी थी। जिसने क्रेटा गाड़ी की डुप्लीकेट चाबी बनवाकर क्रेटा गाड़ी उसे वापस दे दी और उसने पवन को गाड़ी लौटा दी। उसने 28 जून 2021 को डुप्लीकेट चाबी से गाड़ी को चोरी करके दिनोद निवासी अपने दोस्त को दे दी। उसके दोस्त ने गाड़ी का इंजन व चेसिस नंबर बदलकर गाड़ी को धोखाधड़ी से आगे बेच दिया था। इस काम के लिए उसे 20 हजार रुपये मिले थे। पुलिस के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी और है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपी गोविंदा को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed