फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused of implicating the youth in a false case, the family met the DSP

युवक को झूठे केस में फंसाने का आरोप, डीएसपी से मिले परिजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Accused of implicating the youth in a false case, the family met the DSP
भिवानी। भिवानी निवासी राजेश व हंसराज सांई ने उप पुलिस अधीक्षक आर्यन चौधरी से मिलकर पुलिस कर्मियों द्वारा उनके भाई सोनू को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। इस दौरान परिजनों ने डीएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

डीएसपी से मिले युवक के परिजनों ने बताया कि बीते चार सितंबर को उनका भाई सोनू रोहतक से भिवानी आ रहा था। इस दौरान बामला टोल पर सिविल वर्दी में तैनात पुलिस कर्मियों ने उसके भाई को गन प्वाइंट पर उठा लिया। इस दौरान सोनू की गाड़ी व उसकी व एक अन्य युवक की तलाशी भी ली गई, लेकिन पुलिस को कुछ नहीं मिला। यह सारा मामला सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हैं। उसके बाद सोनू और उसके साथी को पुलिसकर्मी भिवानी अनाज मंडी चौकी में ले आए। यहां लाकर उन्हें पूरी रात लॉकअप रखा गया। सोनू के भाई राजेश ने बताया कि जब वह अपने भाई को ढूंढ रहा था, तो उसे चौकी के बाहर उसकी गाड़ी खड़ी दिखाई थी। चौकी में जाकर संपर्क किया तथा चौकी के अंदर जाकर पुलिसकर्मियों से बार-बार अनुरोध करने के बाद सोनू से मिलने दिया गया, जहां सोनू और उसके साथी को पैरों में रस्सी बांधकर जमीन पर बैठाया हुआ था। परिवार के सदस्यों ने सोनू से बात करने की कोशिश की तो पुलिस वालों ने मना कर दिया। अगले दिन चौकी इंचार्ज से बात की और चौकी इंचार्ज ने कहा कि आपके भाई के पास से नशीला पदार्थ मिला है। डीएसपी से मिलकर परिजनों ने कहा कि उनका बेटा नशा नहीं करता है और उनके भाई को एक सोची-समझी साजिश के तहत फंसाया गया है। उन्होंने डीएसपी से इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों की शिकायत सुनने के बाद डीएसपी ने रीडर को निर्देश दिए कि इस मामले की फुटेज व मोबाइल लोकेशन निकाली जाए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को तुरंत प्रभाव से जांच कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। डीएसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी तथा जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed