फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused of fraud of Rs 72 thousand by posing as a bank officer arrested

Bhiwani News: बैंक अधिकारी बनकर 72 हजार की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 15 Feb 2025 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 15 Feb 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Accused of fraud of Rs 72 thousand by posing as a bank officer arrested
पकड़े गए आरोपी के साथ पुलिस। 
भिवानी। साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम ने बैंक अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट दिलाने के नाम पर 72 हजार रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहम्मद अंश निवासी नई बस्ती जामिया नगर ओखला दिल्ली के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने बताया कि कस्टमर की आईडी पर धोखे से दूसरा सिम जारी करवाते थे और फिर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के लिए आरोपियों को नंबर बेच देते थे।
विज्ञापन

साइबर क्राइम पुलिस थाना में कस्बा बवानीखेड़ा निवासी अजीत ने शिकायत दी थी। इसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि 16 जनवरी को उनके मोबाइल फोन पर एक फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी बताया था और उनके क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट दिलवाने के नाम पर उनसे एक वेबसाइट पर लॉगिन कराया गया था जो वेबसाइट पर लाॅगिन करने व ओटीपी डालने के बाद उनके खाते से 72,202 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। साइबर क्राइम पुलिस थाना भिवानी के सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार ने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट दिलवाने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। इस दौरान आरोपी मोहम्मद अंश ने बताया कि कस्टमर की आईडी पर धोखे से दूसरा सिम जारी करवाते थे और फिर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के लिए आगे आरोपियों को बेच देते थे। पुलिस ने उसे रिमांड के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed