{"_id":"68407b404d8d8ef26a0604a9","slug":"accused-of-forcibly-occupying-the-house-by-breaking-the-wall-case-registered-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-135020-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दीवार तोड़कर जबरन मकान पर कब्जा करने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दीवार तोड़कर जबरन मकान पर कब्जा करने का आरोप, केस दर्ज
Wed, 04 Jun 2025 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 04 Jun 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। गांव केलंगा के अमरू पाना में मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे कुछ लोगों पर जबरन घर के अंदर घुसकर कब्जा करने की नियत से दीवार गिराने और हमला करने का आरोप है। इस संबंध में सदर पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में केलंगा के अमरू पाना निवासी शशि देवी ने बताया कि मंगलवार रात डेढ़ बजे वह अपने घर के अंदर थी। इस दौरान परिवार के ही कुछ लोग जबरन घर के अंदर घुस गए और दीवार तोड़कर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। आरोपियों ने उसके व उसकी पुत्रवधू के साथ मारपीट की। आरोपियों ने इससे पहले भी कब्जा करने का प्रयास किया था।
महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनपर पथराव भी किया गया वहीं उसकी पुत्रवधू को जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश भी की गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।