फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused of cheating on Instagram by pretending to have iPhone arrested

Bhiwani News: इंस्टाग्राम पर आईफोन का झांसा देकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Sep 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 17 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating on Instagram by pretending to have iPhone arrested
:साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा पकड़ा गया धोखाधड़ी का आरोपी।
भिवानी। साइबर क्राइम पुलिस थाना ने इंस्टाग्राम पर आईफोन का झांसा देकर ठगी करने के मुख्य आरोपी को हिसार से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव नंगथला अग्रोहा जिला हिसार निवासी नवीन के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पुलिस ने पांच मोबाइल फोन, छह सिम कार्ड और 10 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम पुलिस थाना के प्रबंधक उपनिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि गांव दिनोद निवासी दीपक ने एक शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें उसने बताया कि उसने इंस्टाग्राम आईडी पर एक आईफोन ऑनलाइन ऑर्डर किया था। जो दिनांक 11 सितंबर को उसके पास कॉल आई। इसने खुद को डिलीवरी एजेंट बताकर स्कैन कोड करवाकर 12 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी। इसके बाद उक्त एजेंट द्वारा मोबाइल फोन डिलीवरी नहीं किया गया था। इस संदर्भ में साइबर क्राइम पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। साइबर क्राइम पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक विजय कुमार ने डिजिटल एविडेंस का आकलन करके मुख्य आरोपी को हिसार से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी नवीन ने बताया कि इंस्टाग्राम पर अलग-अलग नाम से फर्जी आईडी बनाकर लोगों को इंपोर्टेड आईफोन सस्ते दाम में बेचने का झांसा देकर उनसे रुपये की धोखाधड़ी करता था। रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपी नवीन को दोबारा न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed