फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused of cheating 30 youths of Rs 1.31 crore in the name of recruiting them in the army arrested

Bhiwani News: 30 युवाओं को सेना में भर्ती कराने के नाम पर 1.31 करोड़ की ठगी का आरोपी पकड़ा

Mon, 06 Jan 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 06 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating 30 youths of Rs 1.31 crore in the name of recruiting them in the army arrested
भिवानी। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 30 युवाओं को सेना में भर्ती करवाने के नाम पर 1.31 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी हिसार जिले के गांव डोबी निवासी परमजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी भर्ती के नाम पर प्रत्येक युवक से छह-छह लाख रुपये लेते थे। हर उम्मीदवार को भर्ती कराने के नाम पर आरोपी को 50,000 रुपये का कमीशन मिलता था।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष के नफे ने औद्योगिक पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें बताया गया था कि उसने खुद को सेना में कर्नल बताने वाले व्यक्ति शिव प्रेम कुमार को 30 युवाओं को सेना में भर्ती करवाने के नाम पर कुल 1.31 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन उसने किसी भी युवा को न तो भर्ती करवाया और न ही उनके रुपये वापस दिए। इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध शाखा के जांच अधिकारी परवीन कुमार ने एक आरोपी को भिवानी से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान जिला हिसार के गांव डोबी निवासी परमजीत सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ करने पर आरोपी ने पुलिस को बताया कि भर्ती करने के नाम पर उसे प्रत्येक उम्मीदवार से रुपये लेकर वह रुपये शिव प्रेम कुमार को देता था। आरोपी परमजीत को एक उम्मीदवार का कमीशन 50,000 रुपये मिलता था। इस मामले में पुलिस टीम पहले मुख्य आरोपी शिव प्रेम कुमार सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी परमजीत सिंह को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed