फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused arrested for stealing a bike from in front of a shop; vehicle recovered.

Bhiwani News: दुकान के सामने से बाइक चुराने का आरोपी गिरफ्तार, वाहन बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing a bike from in front of a shop; vehicle recovered.
भिवानी। सिवानी क्षेत्र में सोमवार को कपड़े की दुकान के सामने से बाइक चोरी के मामले में मंगलवार को सिवानी पुलिस ने बहल निवासी अक्षय उर्फ बच्ची को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली। शिकायतकर्ता सुभाष निवासी धूलकोट ने सिवानी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

उसने बताया कि 22 जून को उसने अपनी बाइक सिवानी स्थित एक कपड़े की दुकान के सामने खड़ी की थी जिसके कुछ समय बाद अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर सिवानी थाना में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना सिवानी के एएसआई संजय कुमार ने 23 जून को बाईपास सिवानी क्षेत्र से आरोपी अक्षय उर्फ बच्ची निवासी बहल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली।
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने सिवानी क्षेत्र में एक अन्य बाइक चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया था। उसके खिलाफ जिला हिसार में भी बाइक चोरी का एक अभियोग दर्ज है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है और घर आने-जाने के लिए उसने बाइक चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed