फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused arrested for defrauding a person of 6.32 lakh under the pretext of selling a vehicle.

Bhiwani News: गाड़ी बेचने के नाम पर 6.32 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Jul 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 04 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for defrauding a person of 6.32 lakh under the pretext of selling a vehicle.
भिवानी। साइबर क्राइम पुलिस ने शुक्रवार को गाड़ी बेचने के नाम पर 6.32 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की और रिमांड पूरा होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाने में भिवानी निवासी दीपक ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उसने अपने पार्टनर के साथ एक वाहन खरीदने के लिए आरोपी को अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 6.32 लाख रुपये का भुगतान किया था। बाद में जांच करने पर पता चला कि वाहन की डुप्लीकेट आरसी दी गई थी तथा वाहन पर 9 लाख 52 हजार रुपये का लोन बकाया था जिसकी जानकारी जानबूझकर छिपाई गई थी।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। मामले के जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने आरोपी मोनू निवासी मिताथल जिला भिवानी को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पहले इंडसइंड बैंक से वाहन ऋण लिया था। बाद में हीरो फिनकॉर्प से 9.52 लाख रुपये का नया ऋण लेकर पुराना ऋण चुका दिया लेकिन नए ऋण की जानकारी छिपाकर वाहन को धोखाधड़ी से बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड पूरा होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया। मामले की आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed