फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused arrested for cheating with the promise of doubling mone

Bhiwani News: राशि दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी के आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Nov 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 13 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating with the promise of doubling mone
पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस। पुलिस
भिवानी। ऑनलाइन निवेश के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में थाना सदर पुलिस ने बुधवार को धोड़ (झज्जर) के कृष्णा, भिवाड़ी के कमल किशोर और कालवा (जींद) के रामनिवास को तीन आरोपियों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वीरवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि जिले में मल्टी लेवल मार्केटिंग के नाम पर आम नागरिकों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। भिवानी निवासी महिला ने थाना सदर पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने वेबसाइट बनाकर निवेश कराकर दोगुना करने का लालच देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की गई थी। सदर पुलिस थाना में पांच नवंबर को धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


इस तरह देते थे ठगी को अंजाम
कृष्ण निवासी धोड़ मुख्य अभियुक्त है जो आरोपी कृष्ण पहले रियल वैल्यू नाम की एक मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी में काम करता था। इस अनुभव का इस्तेमाल करके उसने ने फर्जी कंपनी बनाई थी। कमल किशोर कंपनी में प्रमोटर व सेमिनार आयोजित करता था। रामनिवास अपने क्षेत्र में लोगों को कंपनी के फायदे बताकर कंपनी से जोड़कर उनसे कंपनी में निवेश करवाता था और निवेश करने वाले लोगों को एक वेलकम किट भी दी जाती थी। कुछ निवेश करने वालों को झांसे में लेने के लिए रुपए भी दिए जाते थे। आरोपियों ने फर्जी मल्टी लेवल मार्केटिंग की तर्ज पर सॉफ्टवेयर तैयार किया जाता था। इसमें नकली ट्रांजैक्शन, नकली कमाई, नकली लेवल दिखाए जाते थे जो लोगों को लुभाने के लिए आरोपियों की ओर सेमिनरों का आयोजन किया जाता था। इससे कंपनी वास्तविक और लाभ देने वाली दिखती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed