फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused arrested for breaking into a house and stealing jewelry; valuables recovered.

Bhiwani News: घर का ताला तोड़कर आभूषण चुराने का आरोपी गिरफ्तार, जेवर बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for breaking into a house and stealing jewelry; valuables recovered.
भिवानी। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने 21 जून को नया बस स्टैंड क्षेत्र से चोरी के आरोपी जीतू निवासी बैंक कॉलोनी, भिवानी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने घर का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

जगपाल निवासी विद्या नगर भिवानी ने थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि 2 फरवरी को उसके परिवार के सदस्य एक शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान रिश्तेदारों के माध्यम से सूचना मिली कि घर के ताले टूटे हुए हैं। घर पहुंचने पर पाया कि अज्ञात व्यक्ति ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गया है।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस जांच में आरोपी की पहचान होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी मूल रूप से पश्चिम बंगाल का निवासी है और वर्तमान में बैंक कॉलोनी भिवानी में रहकर ई-रिक्शा चलाने का कार्य करता है। उसके खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं और वह आदतन अपराधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार सोने की अंगूठी, चार सोने के कानों के बाले, दो सोने की चांद-पतरी, तीन चांदी की मूर्तियां, चार जोड़ी चांदी की पाजेब और आठ चांदी के सिक्के बरामद किए हैं। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed