{"_id":"67f42b1d8d09c1b098001dee","slug":"account-for-government-purchase-of-wheat-not-opened-in-bhiwani-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-132423-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भिवानी में गेहूं की सरकारी खरीद का खाता नहीं खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भिवानी में गेहूं की सरकारी खरीद का खाता नहीं खुला
Tue, 08 Apr 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
भिवानी शहर की नई अनाज मंडी में रखा गेहूं।
भिवानी। जिला मुख्यालय की मंडी में अधिक नमी होने की वजह से सोमवार को भी गेहूं की सरकारी खरीद का खाता नहीं खुला। जबकि चारा मंडी में भी आवक के बावजूद सरसों की सरकारी खरीद नहीं हो पाई। इसकी वजह पहले से खरीद की गई करीब चार हजार क्विंटल सरसों की मशीन से झराई के बाद ही भराई किया जाना माना जा रहा है।
सोमवार को खरीद एजेंसी के उच्चाधिकारियों ने भी मंडी का निरीक्षण किया वहीं नए हैंडलिंग एजेंटों को सरसों की सरकारी खरीद कराने में मशीन से झराई अनिवार्य है। मंडी में सरसों की आवक भी पीक पर है।
चारा मंडी में अब तक 3,530 किसानों की 88,655 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। इसी तरह भिवानी की अनाज मंडी में अब तक 113 किसानों की 5,067 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। सोमवार को भी अनाज मंडी भिवानी में 48 किसान 2838 क्विंटल गेहूं लेकर पहुंचे। वहीं चारामंडी में भी सोमवार को 636 किसान 16,290 क्विंटल सरसों की आवक के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
गेहूं के साथ सरसों की आवक ने अब तेजी पकड़ ली है। पिछले सप्ताह भी भिवानी मंडी में गेहूं की खरीद नहीं हुई थी। लेकिन दूसरे सप्ताह के पहले दिन भी भिवानी मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद का खाता तक नहीं खुला। खरीद एजेंसी के अधिकारियों ने दावा किया कि मंगलवार से गेहूं की नियमित खरीद शुरू हो जाएगी। फिलहाल मंडी में आने वाले गेहूं में अधिक नमी बनी है।