{"_id":"67b75f107d0077902f061475","slug":"accidentally-swallowed-poisonous-substance-due-to-stomach-ache-died-during-treatment-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-130253-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पेट में दर्द होने पर गलती से निगला जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पेट में दर्द होने पर गलती से निगला जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान तोड़ा दम
Thu, 20 Feb 2025 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 20 Feb 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
मृतक मामले में कार्रवाई करते पुलिस अधिकारी।
चांग। गांव चांग में पेट में दर्द होने पर गलत दवा जहरीली वस्तु के सेवन से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सदर पुलिस ने शव का वीरवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की। मृतक चार बच्चों का पिता था। उसके तीन लड़की और एक लड़का है। वह गांव में ही मेहनत मजदूरी का काम करता था।
गांव चांग निवासी सुरेंद्र (47) के घर पर ही अचानक पेट में दर्द हुआ था। उसने गलती से घर पर रखी किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी तबियत और अधिक बिगड़ गई तो परिजन उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
गुजरानी पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एचसी राजपाल ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर शव काे कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है। वहीं मृतक के भाई उमेद के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की दो बेटियों की शादी हो चुकी है। उसके चार बच्चे हैं।