फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   accident, three die, case file

सड़क हादसे में चार बच्चों ने खोए पिता

Thu, 14 Jan 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
accident, three die, case file
धर्मेंद्र। फाइल फोटो। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। बवानीखेड़ा थाने के सामने बुधवार शाम हुए हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवकों के शवों का वीरवार को पोस्टमार्टम हुआ। मृतक कैंट वासी मोहित और मय्यड़ वासी धर्मेंद्र के शवों का भिवानी में पोस्टमार्टम हुआ, वहीं कालीरामण वासी विकास के शव का हिसार में पोस्टमार्टम हुआ। तीनों के शव पोस्टमार्टम के बाद वीरवार को परिजनों को सौंपे गए। पुलिस ने घायल जगबीर के बयान पर बवानीखेड़ा वासी जस्ट गाड़ी के चालक पर लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का केस दर्ज किया है। वहीं हादसे में चार ने बच्चों ने अपने पिता खो दिए हैं। मृतक धर्मेंद्र और विकास दोनों के ही दो-दो बच्चे हैं। तीसरे मृतक सेना के जवान मोहित की शादी दो साल पहले ही हुई है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बवानीखेड़ा थाने के सामने बुधवार शाम तीन गाड़ियों की टक्कर में तीन की मौत हो गई थी, जबकि आठ अन्य घायल हो गए थे। घायलों का भिवानी और हिसार के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

अपनों को खोने से सदमे में परिजन
हादसे में तीन मौत होने से मृतकों के परिजन सदमे में हैं। मृतक हिसार के कैंट निवासी 25 वर्षीय मोहित पांच वर्ष से सेना में कार्यरत था। मोहित की शादी करीब दो साल पहले नीलम के साथ हुई थी। मोहित के पिता राजसिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं और उसका छोटा भाई साहिल अभी पढ़ रहा है। मोहित एक सप्ताह पहले ही छुट्टी पर आया था। मोहित अपनी आई-20 कार में था, जिसे मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला इटावा हाल मय्यड़ निवासी 23 वर्षीय धर्मेंद्र उर्फ अजय यादव चला रहा था। धर्मेंद्र दो भाइयों में बड़ा था। उसके दो बच्चे हैं। मोहित के परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह मोहित अपने कार चालक धर्मेंद्र के साथ भिवानी जाने की कहकर आया था। परिजनों ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे मोहित का फोन आया था, जिसमें उसने बताया था कि वह रोहतक से वापस घर आ रहा है। रास्ते में यह हादसा हो गया। उन्हें नहीं पता कि मोहित रोहतक क्यों गया था। वहीं हादसे में मृतक हिसार जिले के गांव कालीरामण निवासी 31 वर्षीय विकास गांव में ही खेतीबाड़ी करता था। विकास दो बेटों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल जगबीर ने बताया, कैसे हुआ हादसा
पुलिस को दी शिकायत में हिसार के गांव कालीरामण वासी 35 वर्षीय जगबीर ने बताया कि वह हरियाणा ग्रामीण बैंक में प्राइवेट नौकरी करता है। बुधवार सुबह वह एसेंट कार से कालीरामण निवासी विकास, सावित्री, रुकमा के साथ बवानीखेड़ा पुलिस थाने में आया था। जहां उन्हें बवानीखेड़ा निवासी जयभगवान मिला। जगबीर ने बताया कि वह, विकास, सावित्री गाड़ी से उतरकर जयभगवान से बात कर रहे थे। गाड़ी में रुकमा बैठी थी। उस समय बवानीखेड़ा की ओर से दो कार तेज रफ्तार आती दिखाई दीं। इनमें आगे आई-20 कार थी और उसके पीछे जस्ट कार थी। जस्ट कार ने आई-20 कार को टक्कर मारी, जिसके कारण आई-20 कार उनकी ओर आई और यह हादसा हुआ। हादसे में उसे, विकास, सावित्री और गाड़ी में बैठी रुकमा को चोटें आईं और उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। जगबीर ने बताया कि जस्ट कार चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।

वर्जन
बुधवार दोपहर करीब चार बजे बवानीखेड़ा पुलिस थाने के सामने हुए हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में घायल हिसार जिला के गांव कालीरामण निवासी जगबीर की शिकायत पर आरोपी जस्ट कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज दिया है। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- एसआई लालजीत, जांच अधिकारी, बवानीखेड़ा पुलिस थाना।

मोहित। फाइल फोटो

मोहित। फाइल फोटो- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed